• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

9 साल बाद RCB पहुंची फाइनल में, सॉल्ट-हेजलवुड और सुयश शर्मा ने पंजाब को धोया

Writer D by Writer D
29/05/2025
in Main Slider, खेल
0
RCB in the final with a record-breaking win

RCB in the final with a record-breaking win

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद लाखों आरसीबी फैंस को थी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को मात दी। बेंगलुरु की जीत के हीरो जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट हीरो। हेजलवुड और सुयश ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। इसके बाद फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक पंजाब के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया। बता दें आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। RCB ने 9 सालों के बाद आईपीएल के फाइनल में एंट्री की है। आखिरी बार ये टीम साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी।

RCB रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ फाइनल में

आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। RCB ने सिर्फ 10 ओवर में पहला क्वालिफायर जीत लिया। ये गेंदों के लिहाज से प्लेऑफ में किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है।

आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत

RCB ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। ये टीम 60 गेंद पहले मैच जीती। पिछले साल केकेआर ने चेन्नई को 57 गेंद पहले हराया था। इससे पहले केकेआर ने 38 गेंद पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। मुंबई ने साल 2017 में 33 गेंद पहले मैच जीता था। साल 2008 में चेन्नई ने पंजाब को 31 गेंद पहले हराया था। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम सिर्फ 84 गेंदों में ढेर हो गई, ये टीम 101 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक के दम पर मैच आसानी से जीत लिया। सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए।

पहले क्वालिफायर में पंजाब को ऐसे धोया

RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुल्लांपुर की मुश्किल पिच पर आरसीबी के लिए ये फैसला निर्णायक साबित हुआ क्योंकि दूसरे ओवर से ही पंजाब की टीम बड़ी मुसीबत में पड़ गई। मैच की 8वीं गेंद पर प्रियांश आर्या को यश दयाल ने आउट किया। अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने निपटा दिया। इसके बाद हेजलवुड ने पंजाब किंग्स की कमर ही तोड़ दी। वो जॉश इंग्लिश और श्रेयस अय्यर के विकेट ले गए। र

ही सही कसर यश दयाल ने नेहाल वढेरा को आउट कर पूरी कर दी। पंजाब ने आधी टीम सिर्फ 50 रनों पर गंवा दी। पंजाब के मिडिल ऑर्डर को सुयश शर्मा ने तबाह कर दिया, जिन्होंने शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस और मुशीर खान को निपटा दिया।देखते ही देखते पंजाब की टीम 101 रन ही बना सकी और ये स्कोर इतना छोटा था कि आरसीबी को जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

Tags: RCB
Previous Post

“विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान – मुख्यमंत्री

Next Post

गेहूं की तरह बोएं धान, कम होगी लागत, उपज भी होगी बराबर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Main Slider

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Main Slider

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
Main Slider

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

22/04/2026
Next Post
Sow paddy like wheat, cost will be reduced

गेहूं की तरह बोएं धान, कम होगी लागत, उपज भी होगी बराबर

यह भी पढ़ें

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कार्यालय में आए 3 धमकी भरे फोन

21/03/2023
PM Modi

एक ही छत के नीचे होगा तीन चिकित्सा पद्धति से इलाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

21/12/2021
CM Vishnudev Sai

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का सवाल उठाना दुःखद: विष्णु देव साय

16/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version