• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला अस्पताल में किन्नरों का तांडव, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Writer D by Writer D
31/05/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Kinnar beat up doctors and nursing staff

Kinnar beat up doctors and nursing staff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जनपद के जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और स्टाफ तक सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे एक दर्जन से अधिक की संख्या में अर्द्धनग्न अवस्था में पहुंचे किन्नरों (Kinnars) ने तांडव मचाया। अस्पताल के सायरन बजने लगे। किन्नरों ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की जमकर पिटाई की। किन्नरों द्वारा डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर (Kinnars) डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एमरजेंसी वार्ड में ये घटना हुई है। फिलहाल, पीड़ित डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जिला अस्पताल में हुई इस घटना से मरीज और उनके तीमारदार भी डरे सहमे हैं। वायरल वीडियो जौनपुर के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का है।

वीडियो में एमरजेंसी वार्ड के अंदर किन्नर ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर को टेबल पर चढ़कर पीटते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे नर्सिंग ऑफिसर का नाम डॉ आशीष सिंह हैं। अपनी जान बचाने के लिए डॉ आशीष टेबल पर चढ़ गए, लेकिन किन्नरों ने उन्हें वहां भी नहीं छोड़ा। टेबल पर रखी पानी की बोतल, लात घूंसो से जमकर उनकी पिटाई की गई। डॉ आशीष किसी तरह एमरजेंसी वार्ड से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद अन्य किन्नरों ने उनको पकड़ लिया।

इसके बाद उन्हें फिर जमकर पीटा। डॉ आशीष को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर डॉ आशीष सिंह ने बताया कि शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी रहती है। शुक्रवार की शाम जैसे ही वो अस्पताल पहुंचे। एमरजेंसी में कोई पेशेंट आया था, जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच एक महिला को लेकर कुछ लोग मेडिकल मुआयना के लिए पहुंचे। वो लोग एमरजेंसी वार्ड में घुस गए।

ड्रोन ने बनाया अस्पताल को निशाना, हमले में छह की मौत , 15 घायल

पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि जब उन लोगों से वहां से बाहर जाने के निवेदन किया गया तो वह लोग फर्जी मेडिकल मुआयना करने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन उनको वापस लौटा दिया गया। इसी बात को लेकर वो लोग नाराज हो गए। फिर कुछ देर बाद एक दर्जन से अधिक अर्द्धनग्न किन्नरों के साथ आए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

जिला अस्पताल में घुसकर तांडव मचाने और बेरहमी से डॉक्टर्स और स्टाफ को पीटने के मामले में पीड़ित जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ पवन कुमार द्वारा नगर कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

कानून के शासन में बार-बेंच के साथ ही वादकारी का भी बड़ा महत्वः सीएम योगी

Next Post

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Heavy Rain

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

swami prasad maurya

अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा बेमौसम बरसात की तरह : स्वामी प्रसाद मौर्य

14/03/2021

एक करोड़ की मारफीन समेट दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

11/02/2021

भारी बारिश से उफान पर नदियां, तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, बही गाड़ियां

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version