• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NEET PG परीक्षा पोस्टपोन, जानें कब होगी परीक्षा

Writer D by Writer D
02/06/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
NEET-UG

NEET-UG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

NEET PG एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने के आदेश दिया गया था। अब तक परीक्षा के लिए 15 जून की तिथि तय थी, NBEMS की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल तय किया गया है कि एग्जाम 15 जून को नहीं कराया जाएगा। परीक्षा की अगली डेट जल्द घोषित की जाएगी।

NEET PG 15 जून को प्रस्तावित था। इसके लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने तैयारी कर ली थीं, परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जानी थीं। हालांकि अभ्यर्थियों की याचिका की सुनवाई करते हुए बीते शुक्रवार ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि परीक्षा को एक शिफ्ट में आयोजित कराया जाए। कोर्ट ने ये भी कहा था कि परीक्षा होने में अभी वक्त है ऐसे में बोर्ड तैयारी कर सकता है।

NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को पोस्टपोन किए जाने की जानकारी दी है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने का आदेश दिया है।

ऐसे में बोर्ड को अधिक सेंटर तलाशने होंगे और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करनी होगी, इसीलिए फिलहाल परीक्षा को टाला जा रहा है, बोर्ड की ओर से जल्द ही संशोधित तिथि की जानकारी दी जाएगी।

आज जारी होनी थी एग्जाम सिटी स्लिप

NEET PG में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जानी थी। यह natboard.edu.in पर जारी की जानी थी, हालांकि देर शाम को बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम पोस्टपोन होने की जानकारी दी गई। हालांकि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एग्जाम सिटी स्लिप बोर्ड की ओर से रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

Tags: NEET PG 2025
Previous Post

योगी सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को तैयार की चेनलिंक और सोलर फेंसिग

Next Post

लोकमान्य तिलक जा रही काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, 3 घंटे जंघई स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Next Post
Kashi Express

लोकमान्य तिलक जा रही काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, 3 घंटे जंघई स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

यह भी पढ़ें

Divyang Girl Students

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
jaggery

ठंड में गुड़ खाने के फायदे

03/12/2025
PM Kisan Nidhi

रुक जाएगी पीएम किसान की 11वीं किस्त, अगर नहीं किया ये जरूरी काम

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version