• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनम बेकसूर है , पुलिस खुद को बचा रही : पिता

Writer D by Writer D
09/06/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Sonam's father denies murder charges

Sonam's father denies murder charges

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam) का हाथ होने के मेघालय पुलिस के दावे के बीच सोनम के पिता ने इन आरोपों से इंकार करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग को फिर से दोहराया है।

सोनम (Sonam) के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी बेटी सोनम का राजा की हत्या में कोई हाथ नहीं है। वो बेकसूर है। दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति से ये विवाह हुआ था।

इस मामले में मेघालय पुलिस के दावे के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस खुद शक के घेरे में थी, इसलिए उन्होंने सोनम को फंसवाया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने इस बारे में भी जानकारी होने से इंकार किया कि सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर कैसे पहुंची।
दरअसल मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरेड के संगमा ने आज सुबह इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मेघालय पुलिस ने राजा हत्याकांड में सात दिन बाद बड़ी सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश के तीन हत्यारे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है। एक और हत्यारे की तलाश जारी है।

वहीं मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि राजा हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम खुद ही शामिल है।

सोनम ने ही करायी थी पति राजा रघुवंशी की हत्या, उप्र में किया आत्मसमर्पण

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय के शिलांग में हुई हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में बदहवास स्थिति में मिली है। बीती रात करीब ढाई बजे गाजीपुर पुलिस एक सूचना पर नंदगंज क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर पहुंची जहां सोनम ने ढाबे वाले से मोबाइल फोन लेकर अपने भाई गोविंद को फोन किया था। गोविंद ने तत्काल गाजीपुर स्थित एक अपने परिचित को जानकारी दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ई राजा सहित काफी फोर्स ढाबे पर पहुंची, जहां सोनम रघुवंशी बदहवास/अचेत अवस्था में पाई गई। पुलिस के अनुसार सोनम फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है।

राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। दोनाें की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। इस बारे में सोनम के परिजन ने ये भी आरोप लगाया था कि उसे संभवत: अज्ञात लोग अगवा कर बांग्लादेश ले गए हैं। हालांकि लंबे समय तक उसकी छानबीन के बाद भी सोनम के ना मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था।

Tags: Indore newsmadhya pradesh newsmurder on honeymoon
Previous Post

मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

Next Post

ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को इजरायल ने कब्जे में लिया, कई इंटरनेशनल एक्टिविस्ट थे सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

22/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Main Slider

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Main Slider

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
Next Post
Greta Thunberg

ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को इजरायल ने कब्जे में लिया, कई इंटरनेशनल एक्टिविस्ट थे सवार

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज ने पहली बार किया पोस्ट, लिखा ‘तू मेरा है और..’

28/10/2021
Chitrakoot Dham

विकास की रोशनी से रौशन हो रहा श्रीराम का प्रिय चित्रकूट

18/04/2025
House

दिवाली से पहले जरूर कर लें ये काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version