• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7 हजार के पार , पंजाब ने जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
14/06/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बाद एक नया वेरिएंट JN-1 सामने आया है, जो फिर से पूरे देश में तबाही मचा रहा है। केरल से लेकर महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे अधिकतर राज्यों में कोरोना अपने पैर तेजी से फैला रहा है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहन कर रखें और जरूरी सावधानियां बरतें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश भर में कोरोना (Corona) के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 7131 है। हालांकि 10,976 लोगों की रिकवरी भी हुई है। देश भर में कोरोना के अब तक 78 लोगों की मौतें हो चुकी है। शनिवार को कोरोना की वजह केरल और पश्चिम बंगाल में 2 व्यक्तियों ने अपनी जान गवा दी है।

केरल में स्थिति नाजुक

केरल राज्य में कोरोना ने अपने पैर पूरी तरह से फैला लिए है। केरल में न सिर्फ कोरोना के एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं बल्कि मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव मामले 2055 हो चुके हैं। वहीं रिकवर हुए लोगों की संख्या 3736 है। केरल में अब तक 20 लोग कोरोना से अपना जान गवा चुके हैं। केरल राज्य में हर दिन 100 से भी अधिक कोरोना के एक्टिव केस सामने आ रहे हैं।

केरल के बाद गुजरात दूसरे नंबर पर

गुजरात की बात करें तो केरल के बाद यह दूसरे नंबर पर है, जहां कोरोना के एक्टिव मामले सबसे अधिक हैं। इस राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 1358 हैं। वहीं रिकवर हुए लोगों की संख्या 1015 है। यहां पर कोरोना से अब तक कुल 2 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में एक दिन में 70 से अधिक एक्टिव मामले सामने आ रहे हैं।

अन्य राज्यों में कोरोना (Corona) की स्थिति

बाकी के राज्यों की बात की जाए, तो दिल्ली में अब तक कुल एक्टिव केस 714 है। वहीं 1748 एक्टिव केस की रिकवरी की जा चुकी है। पश्चिम बंगाल में एक्टिव केसों की संख्या 747 है। उत्तर प्रदेश में अब तक 251 एक्टिव मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 629 और कर्नाटक में 395 कोरोना के एक्टिव मामले सामने चुके हैं।

पंजाब ने जारी की एडवाइजरी

पंजाब में अभी तक कोरोना (Corona) के कुल 29 एक्टिव मामले सामने आए हैं। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों से अपील कर कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्होंने हेल्थ वर्कर को भी मास्क पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी या बुखार की शिकायत है, तो वो दूसरे के संपर्क में आने से बचे और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रख लें।

नोट: यह आंकड़े 14 जून सुबह 8 बजे तक के हैं।

Tags: corona
Previous Post

IMA की पासिंग आउट परेड, देश को मिले 419 युवा सैन्य अफसर

Next Post

Shoot at Sight… जानें असम के मुख्यमंत्री ने क्यों दिया आर्डर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Next Post
CM Himanta Biswa

Shoot at Sight... जानें असम के मुख्यमंत्री ने क्यों दिया आर्डर

यह भी पढ़ें

किसानों ने शुरू की ‘घर वापसी’ की तैयारी, आंदोलन पर जल्द होगा फैसला

09/12/2021
anil ambani

SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए मार्केट से भी किया बैन

23/08/2024

भारत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version