• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ में एक के बाद एक हादसे… चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक, CM ने जारी किए कड़े निर्देश

Writer D by Writer D
15/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यूकाड़ा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) और डीजीसीए (नागरिक विमानन महानिदेशालय) ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है। यह कदम रविवार को गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। जांच पूरी होने और सुरक्षा मानकों की समीक्षा तक चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं स्थगित रहेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी जारी किए कड़े निर्देश

राज्य में हाल में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार की जाएं, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच करेगी उच्च स्तरीय समिति

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व में हुई हेली दुर्घटनाओं के साथ ही आज के हेली क्रैश की भी हर पहलू की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात लोगों की मौत

यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

Tags: Chardham yatracm dhamiKedarnath dham
Previous Post

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात लोगों की मौत

Next Post

Ahmedabad Plane Crash: 31 लोगों के DNA सैंपल मैच, अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
Next Post
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: 31 लोगों के DNA सैंपल मैच, अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

30/08/2022
tauktae cyclone

तौकते तूफान का कहर, समुद्र में फंसे 8 मछुआरे, बचाव कार्य जारी 

18/05/2021

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को सरकारी सेवा में दिया जायेगा आरक्षण : सीएम धामी

06/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version