• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Writer D by Writer D
16/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami met Union Energy Minister Manohar Lal Khattar

CM Dhami met Union Energy Minister Manohar Lal Khattar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर जल-विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष सहायता हेतु अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत और स्वचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही, राज्य के कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण हेतु रुपये 4000 करोड़ के वाइबिलिटी गैप फंड के लिए आग्रह किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य के दूरदराज और कठिन भू-भाग में पंप स्टोरेज परियोजनाओं के विकास के लिए रुपये 3800 करोड़ के वायबिलिटी गैप फंड की भी अनुरोध किया, जिससे इन क्षेत्रों में ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सके और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिले।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पावर सिस्टम डेवलप फंड के तहत पिटकुल की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की डीपीआर की स्वीकृति का आग्रह करते हुए इन दोनों परियोजनाओं को 100 प्रतिशत अनुदान के साथ मंजूरी देने का भी अनुरोध किया। इन परियोजनाओं की लागत रुपये 1007.82 करोड़ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केन्द्रीय मंत्री का प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कमजोर आय वर्ग के लिए आवासीय इकाइयों के निर्माण को लेकर वर्तमान दिशानिर्देशों की व्यवहारिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत सफलतापूर्वक परियोजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन एकमुश्त केंद्रीय अनुदान की व्यवस्था से परियोजनाओं का कैश फ्लो प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि सरकारी भूमि पर लागू चरणबद्ध सहायता प्रणाली (जैसे 40ः40ः20) को निजी भूमि आधारित परियोजनाओं में भी लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि बैंकों, एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों को इस संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश दिए जाएं ताकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थियों को सरलता से ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को मोदीपुरम मेरठ मार्ग से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने हेतु अनुरोध किया। इससे न केवल राज्य में यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि शहरीकरण और समग्र आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

Next Post

जिलाधिकारी के प्रयासों से 14 Specially abled बालिकाओं को अब मिल गया उनका नया आशियाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
DM Savin Bansal

जिलाधिकारी के प्रयासों से 14 Specially abled बालिकाओं को अब मिल गया उनका नया आशियाना

यह भी पढ़ें

atm robbery

बदमाशों ने एटीएम तोड़कर सात लाख रुपए चोरी किए, जांच में जुटी पुलिस

08/05/2021
Huma releases the poster of her first Hollywood film 'Army of the Dead'

हुमा ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ का पोस्टर किया रिलीज

30/04/2021
actress Kanupriya dies from Corona

‘ब्रह्मकुमारी’ की पॉपुलर एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना से निधन

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version