• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेफिक्र कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर मदद: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
18/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi heard the problems of 200 people

CM Yogi heard the problems of 200 people

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अफसरों को सभी की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे से लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। इलाज में सरकार भरपूर आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने लोगों से आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही सभी को भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। बात करने के दौरान एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज के लिए सरकारी मदद मिल जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी के घर में गूजेंगी किलकारी, बच्चा पैदा करने के लिए कोर्ट ने दी मंजूरी

Next Post

सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा, जिलाध्यक्ष समेत 15 पदाधिकारी हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
Next Post
Ruckus over vacating SP office, district president in custody

सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा, जिलाध्यक्ष समेत 15 पदाधिकारी हिरासत में

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, GIS पर कह दी ये बात

07/02/2023
violates ceasefire

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

04/10/2020
Deepotsav

ट्विटर पर छाया हैशटैग #AyodhyaDeepotsav, 230 करोड़ बार लोगों ने देखा

24/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version