• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर

Writer D by Writer D
21/06/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचकर वहां के कार्यक्रम स्थल शाही किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया तथा दीप प्रज्वलित कर प्रातः 6:00 बजे योग अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री का प्रसारित प्रेरणादाई उद्बोधन सुना और कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्होंने संदेश दिया की शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग को नियमित रूप से अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें साथ ही योग दिवस पर सभी योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि योग न केवल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का साधन भी है। योग मनुष्य को दीर्घायु ही नहीं बनाता बल्कि एक स्वस्थ्य जीवन जीने की कला भी है। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, हजारों वर्षों से भारत भूमि पर ऋषि, मुनियों, योगाचार्यों ने योगाभ्यास कर आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर अपने जीवन को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया। उन्हीं के प्रयासों से 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।

मंत्री जी (AK Sharma) के जौनपुर आगमन पर रास्ते में बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने तहे दिल से सम्मान देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Tags: ak sharma
Previous Post

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

Next Post

नीरज चोपड़ा ने फिर रच दिया इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Next Post
Neeraj Chopra won the title of Paris Diamond League 2025

नीरज चोपड़ा ने फिर रच दिया इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब

यह भी पढ़ें

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
छत्तीसगढ़ से वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध की तैयारी

छत्तीसगढ़ से वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध की तैयारी

04/04/2021
Murder

किसान की हत्या कर शव जंगल में फेंका

25/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version