• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसएसबी ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ के तहत मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jai Prakash by Jai Prakash
21/06/2025
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर के द्वारा शनिवार को वृहद् स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कमांडिंग अधिकारी 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर श्रीमती रीना ने बताया कि भारत सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा किया गया। एवं 21 जून 2015 को पुरे विश्व में प्रथम योग दिवस मनाया गया। योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर के अंगों की प्रक्रियाओं को भी नियमित कर सकते है और भविष्य में होने वाली गंभीर बीमरियो से बचाव किया जा सकता है। सशस्त्र बल मे योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है योग की विभिन्न मुद्राओ, आसान, प्राणायाम और ध्यान मुद्रा का अभ्यास कर एक जवान अपने शरीर को लचीलापन, मन को एकाग्र और तनावमुक्त होकर अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर सकता है। जिसके परिपेक्ष्य में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा योग सप्ताह का आयोजन कर योगाभ्यास का कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर एवं इसके अधीन समस्त सीमा चौकियों द्वारा आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के मंत्र ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ से समाज को जागरूक करना है I इसी क्रम में 43 वीं वाहिनी एस.एस.बी द्वारा आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय और सभी सीमा चौकियों मे योगाभ्यास कराया गया। वाहिनी मुख्यालय मे कमांडिंग अधिकारी श्रीमती रीना के नेतृत्व मे उप कमांडेंट यशवंत कुमार की उपस्थिति मे वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दौरान वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों के साथ-साथ वाहिनी के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहें। साथ ही सीमा चौकी अलीगढ़वा द्वारा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुल-रक्षा प्रोफेसर दीपक मिश्रा की गरिमामई उपस्थिति मे कपिलवस्तु पार्क सिद्धार्थनगर मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सीमा चौकी खुनवा द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार दुबे, श्री बुद्धि सागर प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खुनवा, योगा आचार्य जगन्नाथ, जल जीवन मिशन संस्था से उत्कर्ष पांडेय मानव सेवा संस्थान सेवा से राम नरेश यादव, नीतू भारती और अन्य शिक्षकों और छात्रों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी रूचि दिखाते हुए कार्यक्रम मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Previous Post

थाना मोहाना पर आयोजित हुआ योगाभ्यास

Next Post

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान, दो चक्रों में होगा मतदान

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
Panchayat Election

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान, दो चक्रों में होगा मतदान

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने NEP के तहत टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स कार्यक्रम को दी मंजूरी

14/10/2020
Road Accident

सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, एक बाइक पर सवार थे पांच लोग

29/11/2021
Firing on BJP leader

भाजपा नेता पर पुलिसकर्मियों की गोलीबारी के मामले ने तूल पकड़ा

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version