• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

Writer D by Writer D
17/05/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Puja Ghar

Puja Ghar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूजा घर (Puja Ghar) को सजाने-संवारने में हम खूब मेहनत करते हैं। वहीं कुछ वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके पूजा घर के हर कोने में पॉजिटिव एनर्जी भर देते हैं। ये सब करने के बाद भी कुछ लोग ऐसी-ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसका परिणाम सही नहीं होता है। जाने-अनजाने में हम पूजा घर में कुछ ऐसी चीजें भी रख देते हैं जो नहीं रखनी चाहिए। तो आज जानते हैं कि आखिर पूजा घर से तुरंत कौन-कौन सी चीजें हटानी चाहिए।

1. फुटवियर

पूजा घर (Puja Ghar) में फुटवियर का इस्तेमाल ना करें। साथ ही आसपास शू स्टैंड तो बिल्कुल भी ना रखें। ऐसी पवित्र जगह से जूते-चप्पल दूर ही रखें। कोशिश करें कि आपका शू स्टैंड कहीं ऐसी जगह हो जहां बार-बार नजर ना जाए।

2. लेदर का बैग

पूजा घर (Puja Ghar) में सभी अशुद्ध चीजों को दूर रखना चाहिए। गलती से भी इस जगह पर लेदर से बनी कोई चीज ना रख दें। कई बार जाने-अनजाने में लोग लेदर बैग का इस्तेमाल पूजा घर में भी करने लगते हैं। पूजा घर जैसे पवित्र स्थान पर लेदर का सामान रखना बहुत गलत है। इससे ना सिर्फ उस जगह की एनर्जी खराब होती है बल्कि नेगेटिव चीजें आसपास जल्द ही घर करने लगती हैं।

3. ना चढ़ाएं ऐसे फूल

ऐसा अधिकतर होता होगा कि आप भगवान को रोज ताजे फूल नहीं चढ़ा पाते होंगे। कई बार ऐसा होता है कि एक दिन पहले ही हम अगले दिन की पूजा के लिए फूल खरीदकर हम रख लेते हैं। ऐसे में ये फूल भगवान पर चढ़ाना सही नहीं है। माना गया है कि ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी खूब आती है। पूजा घर में हमेशा ताजे फूलों का ही इस्तेमाल करें।

4. ऐसी मूर्तियां ना रखें

पूजा घर (Puja Ghar) में हमेशा साफ-सुथरी मूर्तियों को ही जगह दीजिए। कोई भी टूटी-फूटी मुर्ति गलती से भी पूजा घर के अंदर ना रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर कभी भी कोई मूर्ति खंडित दिखे तो उसे तुरंत ही वहां से हटा दीजिए और जल्द से जल्द नई मूर्ति स्थापित कर दीजिए।

5. ना रखें ऐसी तस्वीर

तमाम लोग पूजा घर (Puja Ghar) में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगाकर रखते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। आप किसी दूसरे कमरे में इन तस्वीरों को लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा घर में इन तस्वीरों को लगाना सही नहीं है। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो हो सकता है कि घर में हमेशा टेंशन ही रहती हो। आपकी तरक्की में भी खूब बाधा आएगी। हो सकता है कि आपके रुके हुए काम लंबे समय तक ना पूरे हो।

Tags: Astrology
Previous Post

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

Next Post

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

फेस को ख़ूबसूरती दिलाएगा कटहल, जानकर हैरान रह जाएंगे

15/08/2026
Spice
Main Slider

बरसात में बिस्कुट रहेंगे क्रिस्पी, मसाले में भी नहीं लगेंगे कीड़े

15/08/2026
Peeli Sarso
धर्म

पीली सरसों से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

15/08/2026
house
Main Slider

किराए का घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, परिवार में बना रहेगा प्यार

15/08/2026
Monsoon
फैशन/शैली

मॉनसून में ऐसे रखें घर का ध्यान, बचे रहेंगे नमी से

15/08/2026
Next Post
Love

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

यह भी पढ़ें

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

कोविड-19 वायरस से परेशान है पूरी दुनिया, कई देशों ने लगाई वैक्सीन की गुहार

09/01/2021
CM Dhami

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

05/06/2026
arrested

18 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version