• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसे के नाबालिग छात्र से कुकर्म… इस्लाम का प्रचार करने वाले नबी हसन अरेस्ट

Writer D by Writer D
24/06/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Nabi Hasan who preached Islam arrested

Nabi Hasan who preached Islam arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली: जिले के फरीदपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हैदरी दल 25 बरेली नाम का ग्रुप चला रहा था । इस ग्रुप के जरिए वह धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट डाल रहा था । इतना ही नहीं, आरोपी पर एक मदरसे के छात्र के साथ कई महीनों तक कुकर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी गंभीर आरोप है । पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसमें 40 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं ।

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा गांव के रहने वाला मोहम्मद नबी हसन (Nabi Hasan) , शाहजहांपुर के गुलशने मुस्तफा मदरसे में दीनी तालीम ले रहा था । यहीं एक नाबालिग छात्र के साथ उसने कुकर्म किया । छात्र ने जब इसका विरोध किया तो नबी हसन ने उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर कई बार गंदी हरकतें करता रहा । पीड़ित छात्र ने आखिरकार हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला सामने आया ।

पुलिस की जांच में सामने आया कि नबी हसन (Nabi Hasan) ने न सिर्फ कुकर्म किया बल्कि पीड़ित के मोबाइल से हैदरी दल 25 बरेली नाम की एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक व भड़काऊ धार्मिक पोस्ट शेयर कीं । इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी नबी हसन बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है । पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया ।

गिरफ्तारी के वक्त उसके पास जो मोबाइल मिला, उसमें अश्लील वीडियो और फर्जी इंस्टाग्राम ग्रुप के सबूत मिले । पूछताछ में नबी हसन ने खुद कबूल किया कि वही हैदरी दल 25 बरेली ग्रुप का एडमिन है और वही धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट करता था । पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल से करीब 40 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं, जिनमें कुकर्म से जुड़ी क्लिपिंग भी हैं ।

मोहम्मद नबी हसन (Nabi Hasan) की पढ़ाई सिर्फ कक्षा 5 तक हुई है, लेकिन वह धार्मिक शिक्षा के नाम पर मदरसे में रहकर कई महीनों से गलत काम कर रहा था । एसपी साउथ बरेली ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़ी सामग्री को साइबर सेल जांच रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है । वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी का उद्देश्य सिर्फ एक समुदाय विशेष को भड़काना और मासूम बच्चों को गुमराह करना था ।

उसकी गिरफ्तारी से बरेली में एक बड़ा अपराध रोका गया है । अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि कहीं और भी इस ग्रुप के जरिए कोई गलत गतिविधि तो नहीं चलाई जा रही थी । आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ।

Tags: bareily news
Previous Post

असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

Next Post

बीजेपी के पूर्व विधायक ने ​अभिनेत्री से की शादी, पार्टी ने थमाया नोटिस, UCC कानून का किया उल्लंघन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, 3 साल से एक जिले में जमे अफसरों का होगा तबादला

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
Next Post
Former BJP MLA Suresh Rathore married an actress

बीजेपी के पूर्व विधायक ने ​अभिनेत्री से की शादी, पार्टी ने थमाया नोटिस, UCC कानून का किया उल्लंघन

यह भी पढ़ें

Javed Akhtar Karan Johar

ड्रग्स पार्टी वाले वीडियो को लेकर जावेद अख्तर ने किया करण जौहर का सपोर्ट

27/09/2020
hand grenades

दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ 6 लोगों को STF ने दबोचा

23/07/2022
cm yogi

सपा और लोकतंत्र कभी नहीं मिल सकते… विधानसभा में दहाड़े सीएम योगी

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version