• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

Writer D by Writer D
24/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Bansal

DM Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत 05 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित रखने हेतु 165800 रू0 मात्र के चैक वितरित किए गए है। प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से अब तक जिले में लगभग 14 लाख रू0 से 38 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है। असहाय बालिकाओं की विषम जीवन रूपी डगर में शिक्षा की शीतल छांव बना डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि इतने कम समय में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते महीने के भीतर सभी आवदेन प्रस्तुत कर पात्र बालिकाओं को चुनना तथा योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु अपनी कोर टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने कहा बालिकाएं अपनी पढाई की ज्वाला को कायम रखे प्रशासन उनकी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बालिकाओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे पढाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें तथा अपने माता-पिता जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी अपने विभिन्न सोर्स से धन का प्रबन्ध कर निर्धन असहाय बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर रहे हैं। इस प्राजेेक्ट से जहां निर्धन बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने तथा बेटियों के प्रति समाज का नजरिया बदलने का प्रयास है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा की बेटी को सशक्त बनाने का नंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है हम रहे ना रहे यह चलता रहेगा। उन्होंने बेटियों की हौसला बढाते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा निर्बल के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण छूट जा रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है।

उन्होंने (Savin Bansal) कहा आप अपनी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, जिला प्रशासन आपका सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित बेटियों एवं उनके परिजनों ने डीएम का धन्यवाद दिया। बेटियों ने कहा थैंक्यू डीएम सर जैसे आपने हमारी शिक्षा जारी रखने में सहायता की हमारा प्रयास रहेगा की हम मेहनत कर जरूरतमंद की सहायता कर सकें।

आज गौरांशी सिंघल कक्षा 12 न्यू इमेज इन्टरनेशनल ब्यूटी इंस्टीट्यूट, 35000 रू०, अनुष्का क्षेत्री कक्षा 11 केन्द्रीय विद्यालय को 7800, कु0 वैष्णवी कक्षा 12 शिवालिक इन्टरनेशनल स्कूल, 33000, कु0 तनु शर्मा कक्षा 12 उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून, 60000, कु0 शताक्षी शर्मा कक्षा 11 इण्डियन अकेडमी नेहरूकालोनी, 30000 का चैक दिया गया है। आज 5 नंदा-सुनंदा देवीयों को कुल 165800 रू0 मात्र के चैक दिए गए। अब तक जिले में लगभग 14 लाख रू0 से 38 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क व संचार सुविधाओं के विस्तार किया जाना जरूरी : मुख्यमंत्री

Next Post

मदरसे के नाबालिग छात्र से कुकर्म… इस्लाम का प्रचार करने वाले नबी हसन अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Nabi Hasan who preached Islam arrested

मदरसे के नाबालिग छात्र से कुकर्म… इस्लाम का प्रचार करने वाले नबी हसन अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Firing

हाईवे पर अज्ञात लोगों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

30/03/2021
CM Nayab Singh

सीएम नायब ने हिट-एंड-रन केस के पीड़ितों को दी बड़ी राहत, कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा मुआवजा

18/07/2024
Prem Chopra

प्रेम चोपड़ा की बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट

09/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version