• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप, छह माह का मासूम और बुजुर्ग महिला सुरक्षित

Writer D by Writer D
26/06/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Dead Bodies

Dead Bodies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार में एक घर के अंदर एक ही परिवार के तीन लोगों के शव (Dead Bodies) मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में दुकानदार बेटा, उसकी पत्नी और मां शामिल हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि घर में छह महीने का मासूम बच्चा और एक बुजुर्ग महिला (जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही हैं) सुरक्षित मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात परिवार के पांच सदस्य घर में साथ खाना खाकर सोए थे। गुरुवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने शक होने पर सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो तीन लोगों के शव (Dead Bodies) कमरे में बिस्तर पर पड़े थे।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों की मौत ज़हर खाने से हुई है। एफएसएल टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या फिर मामला कुछ और है। घर में सुरक्षित मिली वृद्ध महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। उनसे घटना के बारे में जानकारी लेना फिलहाल संभव नहीं हो सका है।

घटना के बाद सगरा सुंदरपुर बाजार और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

Tags: crime newspratapgarh news
Previous Post

इस दिन बंकर से बाहर निकलेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई

Next Post

विचारधारा से भटक गई है सपा, उसमें होती थी घुटन: मनोज पांडेय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Manoj Pandey

विचारधारा से भटक गई है सपा, उसमें होती थी घुटन: मनोज पांडेय

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

sale of companies

शेयर बाजार में सूचीबढ़ कंपनियों की सेल में आई भारी गिरावट

10/09/2020
akhilesh yadav

अखिलेश ने पुजारी यादव के परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

23/02/2021
Dimple Yadav

‘गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं डिंपल यादव, दें हमारे मंगलसूत्र का हिसाब’

26/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version