• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RCB स्टार पर महिला के गंभीर आरोप, सीएम योगी से लगाई ये गुहार

Writer D by Writer D
28/06/2025
in Main Slider, खेल
0
Yash Dayal

Yash Dayal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग से मशहूर हुए भारतीय क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) बड़े विवाद में फंस गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाल ही में आईपीएल 2025 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने यश दयाल पर एक महिला ने यौन शोषण, हिंसा और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और IPL में फिलहाल बेंगलुरु के लिए खेलने वाले यश दयाल (Yash Dayal) ने पिछले कुछ वक्त में इस लीग से काफी नाम कमाया है। यहां तक कि पिछले साल उन्हें पहली बार भारत की टी20 टीम में भी बुलाया गया था, जबकि इंडिया ए के लिए भी वो कुछ मैच खेल चुके हैं। बीती 3 जून को ही दयाल ने RCB को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मगर अब इन आरोपों ने दयाल की उपलब्धियों की चमक को फीका कर दिया है।

5 साल से क्रिकेटर (Yash Dayal) के साथ रिश्ते में

पीड़ित महिला ने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। महिला ने दयाल (Yash Dayal) के साथ अपनी फोटो भी इस पोस्ट में शेयर की। अपनी शिकायत में इस महिला ने दावा किया है कि वो पिछले 5 साल से क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थीं लेकिन इस खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर उनके साथ भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि क्रिकेटर ने उन्हें जब अपने परिवार से मिलाया तो होने वाली बहू के रूप में पेश किया और विश्वास में लिया।

महिला ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि क्रिकेटर उनके साथ धोखा कर रहा है तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और इसके बाद उन्हें शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। शिकायतकर्ता ने ये तक आरोप लगाए हैं कि क्रिकेटर ने इसी तरह कई अन्य महिलाओं के साथ भी झूठे संबंध बनाए थे। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि 14 जून को महिला हेल्पलाइन में मामले की शिकायत दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें सीएम हेल्पलाइन में मदद के लिए मजबूर होना पड़ा है।

आरोपों पर नहीं आई दयाल (Yash Dayal) की सफाई

पीड़िता ने अपने आरोपों में क्रिकेटर का नाम कहीं नहीं लिखा लेकिन उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यश दयाल के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक यश दयाल की ओर से किसी तरह की सफाई या बयान नहीं आया है। पीड़ित महिला ने 21 जून को सीएम हेल्पलाइन पर ये शिकायत दी थी और फिर 25 जून को सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया था। इसके एक दिन बाद ही यश दयाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिस पर लिखा था- ‘निडर’ (Fearless)।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस पोस्ट पर दयाल को निशाने पर लिया और इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वो निडर हैं तो सच का सामना करें। पीड़ित महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश दयाल के साथ उनके कुछ फोटो भी पोस्ट हैं। यहां तक कि 2022 में जब दयाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और टीम चैंपियन बनी थी, तो उस फाइनल के बाद भी दयाल के अलावा उनके परिवार और गुजरात टाइटंस के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी पीड़ित महिला ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

Tags: IPLYash Dayal
Previous Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है भारत: सीएम धामी

Next Post

माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
CM Dhami planted a tree under the campaign 'Ek Ped Maa Ke Naam'

माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Women's Under-19 World Cup

बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता

29/01/2023
Sleeping

अपनी नींद को इन तरीकों को अपनाकर बनाएं बेहतर

31/12/2021

रिलीज हुआ ‘RRR’ का नया ट्रेलर

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version