• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून आया झूम के ! अगले 7 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Writer D by Writer D
30/06/2025
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को पूरे भारत में मॉनसून (Monsoon) के निर्धारित वक्त से नौ दिन पहले पहुंचने की जानकारी दी थी। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी और मौसम सुहावना बना हुआ। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आयी हैं और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी बीच अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में तेज से बहुत तेज बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं आज यानी 30 जून को झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 30 जून से 5 जुलाई के दौरान झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

30 जून से 1 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और 4 और 5 जुलाई को मध्य प्रदेश, विदर्भ और बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) , 30 जून और 1 जुलाई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान ओडिशा, 1 जुलाई को झारखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश या कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 30- 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

29 जून से 3 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, 2 से 5 जुलाई के दौरान राजस्थान और 3 जुलाई तक उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 29 और 30 जून को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, 29 जून से 2 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 4 और 5 जुलाई को पूर्वी राजस्थान भारी बारिश की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश या कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश, साथ ही आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, 29 और 30 जून को मराठवाड़ा में भी तेज बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों तक अथिकांश इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 02 से 05 जुलाई के दौरान अरुणांचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Tags: monson alaertmonsoon upatesweather forecast
Previous Post

कपड़ा व्यापारी ने पत्नी और बेटी के साथ खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Next Post

न केवल पशुधन बल्कि हर जीव-जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र बना है IVRI – सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री की आधारशिला वाली 40 परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करें: मुख्य सचिव

30/06/2026
Shivraj Singh-CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

शिवराज सिंह और नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए खुले विकास के नए रास्ते

30/06/2026
FTII
उत्तराखंड

धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

30/06/2026
Next Post
CM Yogi

न केवल पशुधन बल्कि हर जीव-जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र बना है IVRI - सीएम योगी

यह भी पढ़ें

New Delhi-Lucknow Shatabdi Express

नई-दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

20/03/2021

UPSSSC ने कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती एग्जाम का जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक

12/02/2021
Havildar Instructor

MP पुलिस कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version