• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक, कलाकारों को दी ये बड़ी सौगात

Writer D by Writer D
01/07/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Cabinet

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार ने कई जन-केंद्रित योजनाओं को मंजूरी देकर विभिन्न वर्गों को सौगात दी है। इनमें कलाकारों के लिए पेंशन योजना, गुरु-शिष्य परंपरा योजना, किसानों के लिए प्राकृतिक खेती और कृषि योजनाएं, पुनौराधाम के विकास और दीदी की रसोई में बदलाव जैसे बड़े फैसले शामिल हैं। बिहार सरकार के इन फैसलों को मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

नीतीश सरकार (Nitish Government) ने बिहार के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत पात्र कलाकारों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ये कदम बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और कलाकारों की आर्थिक मदद करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही कला और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना शुरू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बिहार की दुर्लभ और विलुप्त कला रूपों को संरक्षित करना है। इसके लिए कैबिनेट ने 1 करोड़ 11 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। ये योजना गुरु-शिष्य परंपरा को बढ़ावा देकर सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने में मदद करेगी।

नेचुरल फार्मिंग योजना को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) ने किसानों के हित में कई योजनाओं को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने नेचुरल फार्मिंग योजना के लिए 36।35 करोड़ रुपये, कृषि विस्तार योजना के लिए 80.99 करोड़ रुपये, मृदा स्वास्थ्य योजना के लिए 30।49 करोड़ रुपये और कृषि प्रशिक्षण योजना के लिए 41.02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ये योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता को सुधारने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

पंचायतों में होगा विवाह भवनों का निर्माण

वहीं, समाज कल्याण के लिए नीतीश सरकार (Nitish Government) ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सभी पंचायतों में विवाह भवन निर्माण किया जाएगा। ये योजना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मददगार साबित होगी।

दीदी की रसोई योजना में बड़ा बदलाव

इसके अलावा पटना में पुमौराधाम को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने 883 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नीतीश सरकार ने दीदी की रसोई योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी संस्थानों में दीदी की रसोई में 20 रुपये में खाने की थाली मिलेगी जो पहले 40 रुपये की मिलती थी। इस योजना में राज्य सरकार सब्सिडी देगी, जिससे आम लोगों को सस्ता खाना मिलेगा।

वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कैबिनेट ने पोस्टल बैलेट के लिए मतपत्रों की छपाई के लिए कोलकाता की सरस्वती प्रेस लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी है। ये फैसला पारदर्शी और सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में लिया गया है।

आपको बता दें बिहार में इस साल के अंत अक्टूबर-नवंबर में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ NDA-जेडीयू और महागठबंधन के घटक दल आरजेडी-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा।

Tags: bihar news
Previous Post

यात्रियों की जेब पर पड़ा डाका, आज से महंगा हुआ रेल सफर

Next Post

राष्ट्रपति ने गोरखपुर में किया वन महोत्सव का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
President Murmu

राष्ट्रपति ने गोरखपुर में किया वन महोत्सव का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

murder

नाबालिग नाती ने साथियों के साथ मिलकर की थी नानी की हत्या, गिरफ्तार

16/11/2022
Akhilesh Yadav met the family of Mukhtar Ansari

अखिलेश ने मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों से मिल प्रकट की शोक संवेदना

07/04/2024
CM Yogi

संकल्पों को सिद्धि में बदल रहा है आज का नया भारत : योगी आदित्यनाथ

08/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version