• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Bandh: वोटर लिस्ट पर महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, कई जगह रोकी गई ट्रेनें

Writer D by Writer D
09/07/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Bandh: Ruckus over voter list

Bihar Bandh: Ruckus over voter list

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इसके विरोध में विपक्षी महागठबंधन ने आज (9 जुलाई) को ‘बिहार बंद’ (Bihar Bandh) का ऐलान किया है। बंद के समर्थन में राज्य के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी पटना समेत कई शहरों में सड़क पर उतरकर महागठबंधन के नेताओं ने विरोध जताया है।

बिहार बंद (Bihar Bandh) के दौरान इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने पटना में आयकर चौराहा जाम कर दिया। राजद, कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य विपक्षी दलों ने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटना स्थित चुनाव आयोग कार्यालय में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बाद में चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च का नेतृत्व कर सकते हैं।

अररिया में बिहार बंद (Bihar Bandh) के तहत प्रदर्शनकारियों ने एनएच-57 को जाम कर दिया। नरपतगंज राजमार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। जहानाबाद में राजद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। बंद समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों समाझते हुए ट्रैक से हटाया।

जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर रोका। आरजेडी सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता ट्रेन के आगे खड़े हो गए और सरकार के विरोध में नारे लगाए।

इस बीच बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है… क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं?” उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। मतदाता सूची से ग़रीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और राशन भी छीन लिया जाएगा।”

Tags: Bihar Bandh
Previous Post

महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, नदी में समाई कई गाड़ियां; 7 की मौत

Next Post

मतदाता सूची को लेकर बिहार में चक्का जाम, तेजस्वी के साथ राहुल भी मार्च में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
Next Post
Tejashwi Yadav-Rahul Gandhi

मतदाता सूची को लेकर बिहार में चक्का जाम, तेजस्वी के साथ राहुल भी मार्च में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Zhang Zhijie

बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी कोर्ट पर गिरा और चली गई जान, 17 साल की उम्र में कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत

02/07/2024
Putrada Ekadashi

जानें कब है पुरुषोत्तमी एकादशी, ऐसे पूजा करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

26/07/2023
cm yogi

भोले हैं शिव, बहुत शीघ्र करते हैं भक्तों पर अनुग्रह: सीएम योगी

14/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version