• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव

Writer D by Writer D
11/07/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
Sawan

Sawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: देवाधिदेव भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण (Sawan) के पहले दिन शुक्रवार को वाराणसी समेत समूचे उत्तर प्रदेश में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के उदघोष के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज्योर्तिलिंग काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिये देर रात से ही श्रद्धालु कतारबद्ध हो चुके थे। मंदिर में कावंड़िये अपने आराध्य का जलाभिषेक करने काे आतुर दिखे। कतार में लगे श्रद्धालु हर हर महादेव शंभू,काशी विश्वनाथ गंगे का उदघोष करते हुये अपनी बारी का इंतजार करते दिखायी दिये। इस दौरान पुलिस के जवान सुरक्षा इंतजाम में मुस्तैद दिखे। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिये भी अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी।

बाराबंकी में लोधेश्वर महादेवा में बड़ी संख्या में कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। ये कांवड़िये हरिद्वार, कन्नौज, कानपुर समेत अन्य स्थानो से गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर नंगे पैर चल कर आये थे। श्रद्धा और भक्ति के अनूठे संगम में सभी भगवान शिव की आराधना कर रहे थे।

लखनऊ में मनकामेश्वर,बुद्धेश्वर समेत अन्य देवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। कानपुर में गंगा तट पर स्थित आंनदेश्वर,सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर तक लगी रही। बलरामपुर, गोंडा, बरेली, प्रयागराज और देवरिया समेत समूचे प्रदेश में देवालय हर हर महादेव के उदघोष से गूंजते रहे।

Tags: Lucknow NewssawanSawan2025
Previous Post

सीएम धामी ने भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा को किया रवाना

Next Post

अचानक भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबकर एक की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

रात्रि जन चौपाल में मंत्री श्री ए के शर्मा का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों चाबी, प्रमाण पत्र व चेक पाकर खिल उठे चेहरे

22/06/2026
CM Yogi
Main Slider

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

22/06/2026
A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत, CM योगी ने रद्द किया दौरा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्सव को उपद्रव में बदलना ही सपा का काम: मुख्यमंत्री

22/06/2026
Next Post
Suddenly a building collapsed, one died

अचानक भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबकर एक की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

suman

महाराष्ट्र की ये दादी यूट्यूब पर पोते से अपलोड करवाती हैं रेसिपी, 6 लाख सब्सक्राइबर

05/12/2020
Leather Jacket

लेदर की जैकेट को घर में धोते समय तो इन बातों का रखें ध्यान

15/10/2025
flag

घर में लगाए ये ध्वज, परिवार के लिए होता है लाभदायक

17/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version