• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को स्पेस स्टेशन छोड़ेंगे, जानें कहां लैंड ड्रैगन कैप्सूल ग्रेस

Writer D by Writer D
12/07/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla ) , जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय हैं, एक सफल मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस मिशन का नाम आकाश गंगा है।

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla ) और तीन अन्य चालक दल के सदस्य 25 जून को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुए थे। 26 जून को स्पेस स्टेशन पहुंचे। अगर उतरने के मौसम अनुकूल रहेगा तो पायलट शुभांशु द्वारा उड़ाया जा ड्रैगन कैप्सूल ग्रेस 15 जुलाई को सुरक्षित पानी में लैंड होगा। लैंडिंग 15 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे हो सकती है।

शुभांशु (Shubhanshu Shukla ) और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का अलग होना 14 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा। इसके बाद कुछ धरती के ऊपर ऑर्बिट में कुछ मैन्युवर्स के बाद, स्पेसक्राफ्ट का कैलिफोर्निया, अमेरिका के तट के पास प्रशांत महासागर में लैंडिंग होगी।

मिशन की टीम

– पेगी व्हिटसन, जो अमेरिका से हैं और एक्सियॉम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक हैं।
– शुभांशु शुक्ला, भारत से हैं और इसरो के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।
– स्लावोस्ज उज्नान्स्की-विश्निव्स्की, पोलैंड से हैं और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री हैं।
– टिबोर कापु, हंगरी से हैं और हंगेरियन टू ऑर्बिट प्रोग्राम के अंतरिक्ष यात्री हैं।

Shubhanshu Shukla return

आने के बाद मेडिकल चेक अप होगा

इसरो के फ्लाइट सर्जन मिशन के दौरान शुभांशु (Shubhanshu Shukla ) की सेहत और मनोवैज्ञानिक स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स पुष्ट करती हैं कि वह अच्छे स्वास्थ्य और उच्च मनोबल में हैं। पानी में लैंडिंग के बाद, वह सात दिन के रीहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजरेंगे, जो पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण में सामंजस्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

क्या लेकर आएंगे?

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 580 पाउंड से ज्यादा सामान लेकर आएगा, जिसमें नासा का हार्डवेयर और 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा शामिल होगा। ये प्रयोग माइक्रोग्रैविटी (कम गुरुत्वाकर्षण) में किए गए हैं, जो धरती पर नई तकनीकें और दवाइयां विकसित करने में मदद करेंगे।

कहां देख सकते हैं लाइव रिटर्न

नासा का प्रसारण 14 जुलाई को सुबह 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार करीब 1-1:30 बजे) से शुरू होगा, जब हेच (स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा) बंद होगा। इसके बाद 4:55 बजे टीम स्पेसक्राफ्ट में प्रवेश करेगी और हेच बंद हो जाएगा। 6:45 बजे से अलग होने की कवरेज नासा+, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के चैनल्स पर शुरू होगी। 7:05 बजे टीम अलग होगी। नासा का प्रसारण करीब 30 मिनट बाद खत्म होगा। इसके बाद एक्सिओम स्पेस स्पेसक्राफ्ट के पानी में लैंड करने का प्रसारण अपनी वेबसाइट पर दिखाएगा।

Tags: Shubhanshu Shukla
Previous Post

आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया …, कॉकपिट में चौंकाने वाली बातचीत; AAIB की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

Next Post

अवैध धर्मांतरण देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

अवैध धर्मांतरण देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

White Hair

सफेद बाल होंगे कुदरती काले, बस करें ये उपाय

15/09/2026
CNG

दिल्ली-NCR में सस्ती हुई CNG, इतने रुपये कम हुए दाम; देखें नई रेट लिस्ट

06/03/2024
earphone

हेडफोन व ईयरफोन के इस्तेमाल से बढ़ रही है लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version