• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूलों में भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य, सीएम धामी ने की घोषणा

Writer D by Writer D
16/07/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बता दें कि अब सभी स्कूलों में प्रार्थना सभाओं के दौरान भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य होगा। इस फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि भगवद् गीता का ज्ञान केवल धार्मिक नहीं है, बल्कि यह नैतिकता और जीवन मूल्यों की शिक्षा भी देता है। यह कदम छात्रों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में साफ किया गया है कि यह निर्णय किसी एक धर्म को बढ़ावा देने के लिए नहीं लिया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय दर्शन और संस्कृति को शिक्षा के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि ‘गीता के श्लोकों में जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षाएं हैं। यह छात्रों को नैतिकता, आत्म-अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाएगी।’

सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा: CM

बता दें कि यह निर्णय सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगा। सरकार का मानना है कि गीता के श्लोकों का पाठ न केवल छात्रों के चरित्र निर्माण में सहायक होगा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति की गहरी समझ भी प्रदान करेगा। इस कदम पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ इसका विरोध भी कर रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि यह कदम सभी धर्मों का सम्मान करते हुए केवल शिक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।

उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला भी पहला राज्य था

बता दें कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है। उत्तराखंड में 27 जनवरी, 2025 से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इसी दिन इसका आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया था। गोवा में पहले से ही पुर्तगाली सिविल कोड लागू है, लेकिन उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपने लिए नई UCC गाइडलाइन बनाई और उसे लागू किया है।

क्या है यूसीसी का नियम?

यह कानून विवाह, तलाक, गोद लेना, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करता है, जिससे सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और नियम सुनिश्चित हो सकें। इस कानून के तहत बहुविवाह और एकतरफा तलाक पर रोक लगाई गई है, और बेटियों और बेटों को संपत्ति में समान अधिकार दिए गए हैं।

उत्तराखंड सरकार का मानना है कि यह कदम राज्य में लिंग, जाति और धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करेगा और एक सामंजस्यपूर्ण समाज की नींव रखेंगा।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

दीन दयाल योजना से ग्रामीण युवाओं को मिला नया जीवन, 1.30 लाख को मिला रोजगार

Next Post

इससे करें हेल्थ चेकअप, जानिए घर पर कैसे पता करें बीमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
urine test

इससे करें हेल्थ चेकअप, जानिए घर पर कैसे पता करें बीमारी

यह भी पढ़ें

Bankipur by-election: Prashant Kishor ahead after the eighth round.

Bankipur By-Election: बाजी पलटते दिख रहे PK, आठवें चरण के बाद सबसे आगे

03/08/2026
rape

मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, प्राइवेट पार्ट को किया डैमेज, तोड़े दोनों पैर

10/04/2021
terrorists

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version