• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा की खुदकुशी, उत्पीड़न के आरोप में 2 टीचर सस्पेंड,

Writer D by Writer D
19/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Sharda University
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी ( Sharda University) में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर किया हंगामा। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोक भी हुई।

मृतका छात्रा का नाम ज्योति बताया जा रहा है। छात्रा यूनिवर्सिटी ( Sharda University) के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में 12वीं मंज़िल पर रहती थी। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी।

मृतक छात्रा ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में दो प्रोफेसरों और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट के अनुसार, उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में यूनिवर्सिटी ( Sharda University) के स्टॉफ के दो सदस्यों को हिरासत मे ले लिया लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल विवि प्रशासन ने उत्पीड़न मामले में 2 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामले में विश्वविद्यालय ( Sharda University) के पीआरओ का बयान आया है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ अजीत कुमार ने कहा कि छात्रा ने सुसाइड किया है। हम परिवार के साथ खड़े हैं।

फिलहाल 2 टीचर को सस्पेंड किया गया है। एक कमेटी भी बनाई गई है जांच के लिए। कमेटी की रिपोर्ट के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी।

Tags: crime newsNoida newsSharda University
Previous Post

गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Next Post

पत्नी-साली और 5 वर्षीय बेटी को घर से भगा ले गया सलमान, पति ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Conversion

पत्नी-साली और 5 वर्षीय बेटी को घर से भगा ले गया सलमान, पति ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

यह भी पढ़ें

200 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें

03/02/2022
Y-20

Y-20 के डेलीगेट्स पहुंचे आईआईटी बीएचयू, सुपर कंप्यूटिंग सेंटर की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

17/08/2023
van mahotsav

CM योगी ने शुरू किया वन महोत्सव अभियान, 25 करोड़ पौधे लगाने का दावा

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version