• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंदन मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

Writer D by Writer D
22/07/2025
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Six accused arrested in Chandan Mishra murder case

Six accused arrested in Chandan Mishra murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: बिहार में राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पारस अस्पताल में अपराधी चंदन कुमार मिश्रा की हत्या (Chandan Mishra Murder) में शामिल अभियुक्तों के साथ आज सुबह हुयी पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि कठिकटिया रोड पर हथियार के साथ अपराधियो के मौजूद होने की सूचना पर बिहियां थाना और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने घेरांबदी की। पुलिस ने अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा ,लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलायी। गोली लगने से दो अपराधी बलवन्त कुमार सिंह और रविरंजन कुमार घायल हो गये, जबकि एक अन्य अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल दोनों अभियुक्त पुलिस हिरासत में ईलाजरत हैं। पूछताछ में इन अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में अन्य अपराधियो के साथ शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन और चार कारतूस बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि अपराधी चंदन कुमार मिश्रा (Chandan Mishra Murder) की हुयी हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस एवं कोलकाता विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के सहयोग से चार अभियुक्तों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है तथा इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ पुलिस रिमांड पर है।

चंदन मिश्रा हत्या के एक मामले में बेउर जेल में बंद था। वह इलाज के लिए बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पारस अस्पताल में इलाज के दौरान 17 जुलाई को अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
प्रेम

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

Next Post

ICICI बैंक की पू्र्व CEO चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किलें, 64 करोड़ की घूस मामले में दोषी करार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
chanda kochhar

ICICI बैंक की पू्र्व CEO चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किलें, 64 करोड़ की घूस मामले में दोषी करार

यह भी पढ़ें

Swatantradev Singh- Faheem Irfan

खाओ बीवी की कसम… योगी के मंत्री ने सपा विधायक से क्यों कह दी ऐसी बात

12/08/2025
anurag thakur

उप्र में भाजपा ने माफिया को माफ नहीं, साफ कर किया विकास : अनुराग ठाकुर

11/02/2022
PM Kisan Samman Nidhi

जानें कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version