• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री… चिराग पासवान के अचानक बदल गए सुर

Writer D by Writer D
29/07/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Chirag Paswana

Chirag Paswana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में चिराग ने इस बात पर दुख जाहिर कर दिया था कि उन्हें दुख है कि वह ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां पर अपराध बेकाबू हो गया है। हालांकि, अब चिराग पासवान के सुर अचानक से बदल गए हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अब कहा है कि बिहार में चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे।

बिहार के हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। चिराग ने सोमवार को कहा- ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’

बीते कुछ समय से चिराग पासवान (Chirag Paswan) बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार हमलावर थे। चिराग ने प्रशासन पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। चिराग ने कहा था- “मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।”

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। किसी भी दल को जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

Tags: bihar newsChirag paswan
Previous Post

कल मारे गए तीनों आतंकी पहलगाम हमले में थे शामिल.., अमित शाह ने लोकसभा में किया कंफर्म

Next Post

जो कार्य अभी अधूरे हैं उन्हें गुणवत्तापूर्णढंग से शीघ्र पूर्ण कराया जाएः योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Next Post
cm yogi

जो कार्य अभी अधूरे हैं उन्हें गुणवत्तापूर्णढंग से शीघ्र पूर्ण कराया जाएः योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- विपक्ष अप्रासंगिक हो गया है ,विरोध सिर्फ ‘विरोध’ के लिए है

29/09/2020
us hong kong trade

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

20/08/2020
yogi

सपा और बसपा यूपी के विकास में राहु और केतु : सीएम योगी

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version