• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

Writer D by Writer D
01/09/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kanha

Kanha ki Chathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami) से पहले भक्त अपने घरों को सजाने और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की भव्य तैयारी में जुट जाते हैं। झूला, माखन, मिश्री, बांसुरी, मोरपंख जैसे प्रतीकों के साथ अगर कोई वस्तु इस शुभ अवसर को दिव्य बना सकती है, तो वह है कृष्ण कमल।

मान्यता है कि इस पौधे में स्वयं श्रीकृष्ण का वास होता है। लेकिन यही नहीं, इसके रहस्यमय फूल में छिपा है महाभारत से लेकर सृष्टि निर्माण तक का दिव्य संकेत। इस पौधे को जन्माष्टमी (Janmashtami) से पहले घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे सुख और सौभाग्य देने वाला पौधा मानते हैं।

क्या है कृष्ण कमल?

कृष्ण कमल (Passiflora Incarnata) एक बेलनुमा पौधा है, जो नीले-बैंगनी रंग के सुंदर और विशेष संरचना वाले फूल देता है। माना जाता है कि इसकी हर परत, हर पंखुड़ी केवल फूल नहीं, बल्कि प्रतीक है श्रीकृष्ण के चरित्र, उनके अवतारों और ब्रह्मांडीय रचना के रहस्य की।

इस फूल में श्रीकृष्ण का वास

भक्तों और कई संतों की मान्यता है कि जिस घर में कृष्ण कमल होता है, वहां श्रीकृष्ण की कृपा स्वतः बनी रहती है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है। घर में सौभाग्य और प्रेम बढ़ाता है। विशेष रूप से जन्माष्टमी के समय इसे घर लाना बेहद पुण्यकारी माना जाता है।

इस फूल में दिखते हैं ये प्रतीक

100 पतली रेखाएं: फूल के अंदरूनी घेरे में बनीं ये पतली रेखाएं 100 कौरवों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
5 मोटी पंखुड़ियां: इन्हें 5 पांडवों से जोड़ा जाता है।
तीन केंद्र बिंदु: जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के त्रिदेव स्वरूप माना जाता है।
एक केंद्रित संरचना: जो सृष्टि के केंद्र,परब्रह्म का प्रतीक मानी जाती है।
गोल घेरा: यह सुदर्शन चक्र की याद दिलाता है, जो कृष्ण का मुख्य अस्त्र है।
हरी-बैंगनी लताएं: जो मोर पंख और बांसुरी की लहर की छवि देती हैं।
यह फूल केवल सजावटी नहीं, एक दिव्य फूल है, जिसमें पूरे कृष्ण तत्व की झलक मिलती है।

वास्तु में भी श्रेष्ठ

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगाना सबसे शुभ होता है। वहां यह पौधा देव ऊर्जा को आकर्षित करता है और परिवार के सदस्यों में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाता है।

आयुर्वेदिक और मानसिक लाभ

कृष्ण कमल को आयुर्वेद में भी मानसिक शांति देने वाला पौधा माना गया है। इसकी पत्तियां कुछ दवाओं में उपयोग होती हैं, जो तनाव, अनिद्रा और बेचैनी को कम करती हैं। इसकी उपस्थिति से घर का वातावरण शांत, सुंदर और सात्त्विक बना रहता है।

Tags: janmashtami
Previous Post

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

Next Post

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Next Post
Halshasthi Vrat

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

यह भी पढ़ें

shriram janmotsav

अयोध्या में होगा श्रीराम जन्मोत्सव, सीएम योगी हो सकते है शामिल

15/03/2023
Neeb Karori Baba

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

10/09/2026

16 सितंबर राशिफल: आज इन के लिए होगा बेहद शुभ

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version