• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के सोमवार को बाबा के अलग-अलग स्वरूपों में किया जा रहा विशेष श्रृंगार

Writer D by Writer D
03/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Baba Vishwanath

Baba Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी : श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम (Baba Vishwanath) में काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ का भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार होगा। महादेव के भक्त बाबा के इस अलौकिक स्वरूप का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन माह के हर सोमवार को देवाधिदेव महादेव के अलग-अलग स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया जाता है। आज श्रावण माह का चौथा सोमवार है। बाबा (Baba Vishwanath) हर सोमवार को अपने अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। योगी सरकार श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा और सुगम दर्शन का पूरा ध्यान रख रही है। वहीं योगी सरकार ने गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने श्रावण मास में भक्तों और कावड़ियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया है।

श्रावण औघड़दानी का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। श्रावण मास के सोमवार को बाबा (Baba Vishwanath) (Baba Vishwanath) के दर्शन का विशेष फल व पुण्य मिलता है। बीते तीनों सोमवार को देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ के विभिन्न स्वरूप का दर्शन पाकर भक्तों को दिव्य अनुभूति हुई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि शिव भक्त सावन के चौथे सोमवार को बाबा का विशेष स्वरूप में दर्शन पाएंगे। चौथे सोमवार को देवाधिदेव महादेव का सायंकालीन रुद्राक्ष श्रृंगार आरती किया जाएगा। महादेव में अटूट आस्था की कतार रात से ही सड़कों पर दिखने लगी।

श्रावण मास में हर सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष श्रृंगार और पूजन की परंपरा रही है, जो भक्तों के लिए अत्यंत पुण्य फलदायी और दुर्लभ अवसर होता है। श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पिछले तीन सोमवार को बाबा विश्वनाथ का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार हो चुका है। पहले सोमवार को चल प्रतिमा स्वरूप, दूसरे सोमवार को गौरी शंकर (शंकर पार्वती ) स्वरूप, तीसरे सोमवार को अर्धनारीश्वर स्वरूप का श्रृंगार हो चुका है। श्रावण के पूर्णिमा 9 अगस्त को बाबा का पूर्णिमा वार्षिक झूला श्रृंगार होगा।

सड़क से लगायत बाबा दरबार तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतज़ाम है। कांवड़ मार्ग पर पेट्रोलिंग हो रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए महिला पुलिस तैनात है। सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

महादेव के आंगन में भक्तों के लिए चिकित्सा, खोया पाया केंद्र, गुड़ ,पानी, ओआरएस की सुविधा एवं व्यवस्था है। मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर तक नो व्हीकल जोन है। यहाँ से वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क गोल्फ कार्ट की सुविधा है । कांवड़ मार्ग पर सुचारू रूप से शिविरों का संचालन हो रहा है।

Tags: sawanSawan 2025varanasi news
Previous Post

युवा पीढ़ी में निरंतर राष्ट्रभक्ति का संचार कर रही योगी सरकार

Next Post

ड्रोन का इस्तेमाल कर लोगों को डराने वालों के खिलाफ की जाए लगातार सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
cm yogi

ड्रोन का इस्तेमाल कर लोगों को डराने वालों के खिलाफ की जाए लगातार सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

drug dealer arrested

मादक तस्कर को STF ने बरेली से किया गिरफ्तार, 52 लाख रुपए की अफीम बरामद

03/04/2021
CM Vishnu Dev Sai

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी: सीएम साय

18/04/2024
CM Yogi

मोईद खान के भक्तों को नहीं, मिल्कीपुर से राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना हैः सीएम योगी

24/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version