• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भैंसा गाड़ी नहीं, बुलेट ट्रेन’ है डबल इंजन की सरकार : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
04/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi inaugurated schemes worth rs381 crore in Saharanpur

CM Yogi inaugurated schemes worth rs381 crore in Saharanpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार भैंसा गाड़ी नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों के उत्साह को सराहा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखने लायक है। सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का एक कोना होने के कारण पहले उपेक्षित रहा, लेकिन अब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यहां विकास की किरणें पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र से पलायन और निराशा थी, लेकिन अब सहारनपुर की जनता में नई उम्मीद जगी है।

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और तीर्थ स्थलों के विकास पर की चर्चा

सीएम योगी (CM Yogi) ने सहारनपुर को उसकी समृद्ध विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल इस क्षेत्र की पहचान हैं। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका हैंडओवर अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण होगा। इसके अलावा, मां शाकुंभरी कॉरिडोर और ऐलिवेटेड मार्ग के निर्माण की योजना का भी जिक्र किया, जिससे श्रद्धालु हर मौसम में आसानी से तीर्थ स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने जाहर वीर गोगा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करने की बात भी कही, जो 900 साल पहले विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने वाले वीर योद्धा थे और जिन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन के उपरांत यहां पर समाधि ली थी, उनके आश्रम को भव्य रूप दिया गया है।

विकास और विरासत के संतुलन के महत्व को सीएम (CM Yogi) ने बताया

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत के संरक्षण में संतुलन बनाए हुए है। उन्होंने पिछली सरकारों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक परिवार अराजकता करता था और बदनाम पूरी जाति होती थी। सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है।

स्मार्ट सिटी और खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार

सीएम (CM Yogi) ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब सभी जिला मुख्यालयों के नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है और मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारा युवा खेलेगा तभी खिलेगा। हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे।

कनेक्टिविटी में हुआ है सुधार

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सहारनपुर की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि अब दिल्ली से सहारनपुर की दूरी मात्र तीन घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विकास के लिए लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन अब हम स्वयं आपके बीच आ रहे हैं।

स्वदेशी और स्थानीय कारीगरों को मिला है बढ़ावा

सीएम योगी (CM Yogi) ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर उद्योग की प्रशंसा की और कहा कि अगर पहले की सरकारों ने इसे प्रोत्साहन दिया होता तो यह इटली के फर्नीचर से भी बेहतर पहचान बना सकता था। उन्होंने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाने से हमारे कारीगरों को लाभ होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

रक्षा बंधन पर फ्री बस सेवा की घोषणा और स्वच्छता पर सीएम ने जोर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रक्षा बंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारों के इस मौसम में स्वच्छता हमारा दायित्व है। उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और राष्ट्रगान के आयोजन की अपील भी की।

पिछली सरकारों पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने साधा निशाना

सीएम ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोड़ने की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा कि पहली सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मूर्तियां और हस्तशिल्प अब स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

सीएम (CM Yogi) ने रक्षा बंधन, काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आगामी पर्वों का उल्लेख किया। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी के स्मरण और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की तैयारियों का भी जिक्र किया। सीएम ने सभी से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम ने सौंपा चेक और चाबी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस अवसर पर युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्न्यन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों क्रमश: ममता, डेविड, भूपेन्द्र कुमार, कीर्ति बंसल, मेनका, राधा, अनीता, विनोद, धनंजय, सतपाल, रामकुमार, संदीप शर्मा, शिखा यादव और प्रशांत चौधरी को सीएम ने प्रशस्ति पत्र, डेमो चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जसवंत सिंह सैनी, महापौर संजय कुमार, अध्यक्ष जिला पंचायत मांगेराम चौधरी, विधायकगण राजीव गुम्बर, कीरत सिंह गुर्जर, देवेन्द्र कुमार निम, मुकेश चौधरी, एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogiSaharanpur newsYogi News
Previous Post

‘सैयारा’ ने सुल्तान को चटाई धूल, 18वें दिन रचा कीर्तिमान

Next Post

उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Drain Project

सिंचाई व्यवस्था का हो रहा सुदृढ़ीकरण, 74.33 करोड़ रुपये की लागत से 7 नई ड्रेनेज परियोजनाओं का होगा निर्माण

10/02/2026
यूपीजेईई-2021

एकेटीयू ने स्कोपस में प्रकाशित किये 1288 शोध पत्र

27/12/2020
Shani Jayanti

शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, कई कष्टों से मिलेगा छुटकारा

25/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version