• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सच्चा भारतीय कौन है यह वे तय नहीं कर सकते… SC पर राहुल की टिप्पणी को लेकर भड़कीं प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
05/08/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय सेना पर टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगायी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं कहेंगे। इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह माननीय न्यायाधीशों का सम्मान करती है, लेकिन वे यह तय नहीं करते कि सच्चा भारतीय कौन है।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, “माननीय न्यायाधीशों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए, वे यह तय नहीं करते कि सच्चा भारतीय कौन है। विपक्ष के नेता का कर्तव्य है कि वे सरकार से सवाल करें। मेरे भाई कभी सेना के खिलाफ नहीं बोलेंगे, वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। यह एक गलत व्याख्या है।” सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 9 दिसंबर, 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर उनकी टिप्पणी पर फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर भूमि पर चीन ने कब्जा कर लिया है? इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना परकथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल के खिलाफ एक जिले की कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक भी लगा दी है। इस पर न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद कोर्ट ने 29 मई को राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी। फिर राहुल ने समन आदेश और शिकायत को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि यह दुर्भावना से प्रेरित और दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने एक कोर्ट में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 की यात्रा के दौरान, गांधी ने चीन के साथ सीमा गतिरोध के संदर्भ में सेना के बारे में कई अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

Tags: delhi newspriyanka gandhirahul gandhiSupreme Court
Previous Post

SIR पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Next Post

नहीं रहे पूर्व राज्पाल सत्यपाल मालिक, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Next Post
Satyapal Malik

नहीं रहे पूर्व राज्पाल सत्यपाल मालिक, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Kathmandu

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Mirror

शीशे पर जिद्दी दागों ने जमा लिया कब्जा, इन तरीकों से मुश्किल होगी आसान

11/05/2026
Life Imprisonment

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

08/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version