• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी के हर्षिल में बादल फटने से मची तबाही, 60 लोग लापता; सीएम धामी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
05/08/2025
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Cloudburst in Harshil of Uttarkashi

Cloudburst in Harshil of Uttarkashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने (Cloudburst) से हाहाकार मच गया। बादल फटते ही पहाड़ का मलबा सैलाब बनकर नीचे आ गया। बादल फटने की इस घटना से वहां पर भगदड़ मच गई। बादल फटने से खीर गंगा ऊफान पर आ गई। राली बाजार और आस-पास में काफी नुकसान हुआ है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, बादल फटने (Cloudburst) से मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हर्षिल से आर्मी, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए रवान हो गए हैं।

60 लोगों के लापता होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। बताया जा रहा है कि जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है।

रेस्क्यू के लिए टीमें हुईं रवाना

सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना हुई हैं। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि हर्षिल के पास धराली में बादल फटने (Cloudburst) की बड़ी घटना हुई है। रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना है।

उत्तराखंड पुलिस की अपील

उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडियो X पर इस घटना को लेकर जानकारी साझा की। लिखा- हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF और आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैंय उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनाएं। स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जाएं।

सीएम धामी (CM Dhami) ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी इस घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा- धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने (Cloudburst) से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

स्वदेशी अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है: सीएम योगी

Next Post

बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, जिला प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhajanlal Sharma
राजनीति

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

17/06/2026
TMC's temporary headquarters locked
पश्चिम बंगाल

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

17/06/2026
Panipuri
क्राइम

पानीपुरी खाने के बाद 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

17/06/2026
Prayagraj Triple Murder
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Next Post
DM Savin Bansal's project Nanda Sunanda is a hit

बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, जिला प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा

यह भी पढ़ें

mahindra showroom

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सरकारी कर्मचारियों को वाहन खरीदने पर छूट समेत कई ऑफर

06/11/2020
corona in UP

यूपी में सुस्त हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले मात्र 93 नए केस

06/07/2021
Arup Chatterjee

News11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version