• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना, SDRF, NDRF, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी… धराली में बादल फटने पर बोले CM धामी

Writer D by Writer D
05/08/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cloudburst in Dharali

cloudburst in Dharali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने (Cloudburst) के बाद धराली में भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई है। घटना के बाद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बादल फटने की घटना को लेकर अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) , वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं। घटना में 50-60 लोगों के लापता होने की सूचना भी मिल रही है।

बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद आए सैलाब में धराली में कई घर बह गए हैं। सेना ने कहा है कि धराली में दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भीषण भूस्खलन हुआ। इसके बाद बस्ती में अचानक मलबा और पानी भर गए। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपदा के समय हम अपने नागरिकों के साथ खड़े हैं।

सेना के 150 से अधिक जवान रेस्क्यू में लगे

धराली में जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है उसके बगल में ही आर्मी कैंप है। आर्मी की टीम घटना के 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू में सेना के 150 से अधिक जवानों को लगाया गया है। एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भी मौके पर मौजूद है। ये वो इलाका है जहां चार धाम की यात्रा के समय लोग ठहरते हैं। घायलों और मरने वालों की संख्या का अभी तक आकलन नहीं किया गया है, लेकिन काफी संख्या में लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू में जुटे सेना के जवान

सेना ने बयान जारी कर कहा है कि अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है, फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

अमित शाह ने सीएम धामी से की बात

बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से फोन पर बात की है। आईटीबीपी और एनडीआरएफ दोनों टीमों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड के धराली (उत्तरकाशी) में फ्लैश फ्लड की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली। ITBP की निकटतम 3 टीमों को वहाँ भेज दिया गया है, साथ ही NDRF की 4 टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र पहुँच कर बचाव कार्य में लगेंगी।

— Amit Shah (@AmitShah) August 5, 2025

शाह ने कहा है कि ITBP की निकटतम 3 टीमों को वहां भेज दिया गया है, साथ ही NDRF की 4 टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो जल्द ही पहुंच कर बचाव कार्य में लगेंगी।

Tags: cloudburst in dharalicm dhamiUttarakhand News
Previous Post

बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, जिला प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा

Next Post

मुख्यमंत्री योगी पहल लाई रंग, आगरा बनेगा कंद फसलों के नवाचार की वैश्विक राजधानी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी पहल लाई रंग, आगरा बनेगा कंद फसलों के नवाचार की वैश्विक राजधानी

यह भी पढ़ें

देश की एकता और अखंडता हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी : पीएम मोदी

21/04/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने असम के सीएम हिमंत विस्वा शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

31/01/2023
Sanskrit

असर दिखा रहा सीएम योगी का प्रयास, अब संस्कृत भी बन रही बोलचाल की भाषा

29/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version