• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी को बड़ी राहत, 7 साल पुराने केस में मिली जमानत

Writer D by Writer D
06/08/2025
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची: झारखंड में मानहानि के एक मुकदमें में चाईबासा कोर्ट ने आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जमानत दे दी। राहुल गांधी चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज पेश हुए। वह सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान में उतरे। उसके बाद चाईबासा परिसदन में करीब 45 मिनट इंतजार करने के बाद वह वहां से चाईबासा सिविल कोर्ट पहुंचे।इस दौरान उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वकील प्रणव दरीपा ने बताया कि 2018 में राहुल गांधी के उपर मानहानि का केस किया गया था। हाईकोर्ट का निर्देश था कि 6 अगस्त को राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट में पेश होंगे और बेल लेंगे। इसके बाद आज राहुल गांधी हाजिर हुए। जमानत याचिका दाखिल करने के बाद कोर्ट ने जमानत दिया ।

शिकायतकर्ता के वकील विनोद कुमार साहू ने कहा कि कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछा कि आपके खिलाफ ऐसे-ऐसे आरोप लगे हैं, आपने बीजेपी नेताओं के लिए ऐसा बयान दिया है। क्या आपने ऐसा कहा है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

वकील ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जैसे विपक्ष के नेता को इस तरह का झूठ बोलना शोभा नहीं देता। उनका भाषण अभी भी कांग्रेस की वेबसाइट पर है। हमने इसे कोर्ट में जमा कर दिया है लेकिन कोर्ट में राहुल गांधी ने साफ इनकार कर दिया कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उन्हें इस शर्त पर जमानत दी है कि वे जांच में सहयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना था।राहुल गांधी ने 2 जून को विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उन्हें 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया था।

राहुल गांधी के वकील ने हाईकोर्ट को सूचित किया था कि उनके मुवक्किल उस दिन पेश नहीं हो पाएंगे और इसके बजाय उन्होंने हाईकोर्ट से राहुल (Rahul Gandhi) को चाईबासा कोर्ट में पेश होने के लिए नई तारीख देने का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

ज्ञातव्य है कि चाईबासा के भाजपा नेता प्रताप कुमार कटियार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली में भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

Tags: Jharkhand newsrahul gandhi
Previous Post

कारागार राज्यमंत्री से अभद्रता करना JE को पड़ा भरी, ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्या को पहले पहनाई माला, फिर युवक ने जड़ दिए थप्पड़; Video

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्या को पहले पहनाई माला, फिर युवक ने जड़ दिए थप्पड़; Video

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार पदुम नारायण की माता का निधन, CM योगी ने जताया शोक

10/05/2021
R. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद

07/08/2025
UPSC

इस दिन होगा UPSC EPFO का एग्जाम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version