• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं… ट्रंप के टैरिफ अटैक पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Writer D by Writer D
07/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi spoke on Trump's tariff attack
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली:  भारत के खिलाफ अमेरिका में व्यापारिक कार्रवाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को साफ-साफ कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा।

श्री मोदी (PM Modi) प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक स्वर्गीय डॉक्टर एम़ एस़ स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा,”हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई बहनों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा।”

उन्होंने (PM Modi) कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, खेती पर खर्च कम करने और उनकी आय के नए स्रोत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

श्री मोदी (PM Modi) का यह बयान ऐसे समय में और भी महत्त्वपूर्ण हो गया है जबकि अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते की वार्ता के बीच ही 25 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाने घोषणा के बाद, शुल्क को बढ़ा कर 50 प्रतिशत तक करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय, अमेरिका के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और तर्कहीन करार देते हुए कह चुका है कि भारत अपने हितों की रक्षा करेगा।

श्री मोदी (PM Modi) ने डॉ़ स्वामीनाथन शताब्दी समारोह के अवसर पर “अन्न और शांति के लिए डॉक्टर एम़ एस़ स्वामीनाथन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार” प्रारंभ करने की भी घोषणा की। पहला पुरस्कार नाइजीरिया के एक वैज्ञानिक को दिया गया है। श्री मोदी ने उपनिषदों से वर्णित एक सूक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्न की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अन्न ही प्राण हैं, अन्न जीवन का आधार है। अगर दुनिया में भोजन का संकट हुआ वैश्विक शांति के लिए संकट उत्पन्न हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे भारत में हरित क्रांति लाने वाले डॉक्टर स्वामीनाथन के योगदान से प्रेरणा लेकर अब भारत की पोषण सुरक्षा के लिए कार्य करें। वैज्ञानिक जैविक कृषि और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए सूखे और बढ़ी उष्णता की स्थिति में भी अच्छी उपज देने वाली फसलों के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।

श्री मोदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अन्य पेशे के लोगों के साथ साथ कृषि वैज्ञानिकों को भी बड़ी भूमिका निभानी है।

उन्होंने महान वैज्ञानिक डॉ़ स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ” मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मेरी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का अवसर मिला।”

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत पूर्व में ही तैयारी कर ले सुनिश्चित: एके शर्मा

Next Post

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के ‘कातिलों’ का The End, एनकाउंटर में ढेर हो गए दो शूटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Raghavendra Bajpai

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के 'कातिलों' का The End, एनकाउंटर में ढेर हो गए दो शूटर

यह भी पढ़ें

Imprisonment

बलात्कार के मामले में अभियुक्त को 20 साल की कैद

13/12/2023
टीवी डिबेट में आचार संहिता

टीवी डिबेट में आचार संहिता लागू करने के लिए जारी हो एडवाइजरी : कांग्रेस

13/08/2020
brijesh pathak

जनता के प्रति सपा की भाषा अशोभनीय : बृजेश पाठक

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version