• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीरो कंपनी टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग भरभराकर गिरी, 3 की मौत; कई मलबे में दबे

Writer D by Writer D
08/08/2025
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Hero company's two wheeler showroom building collapsed

Hero company's two wheeler showroom building collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां आरमोरी में अचानक हीरो कंपनी के टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग ढह (Building Collapsed) गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया।

हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ। आरमोरी में स्थित हीरो कंपनी के टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग (Building Collapsed) अचानक से भरभराकर गिर पड़ी। बिल्डिंग गिरते ही शोरूम में काम कर रहे कर्मी बाहर नहीं निकल पाए और उसी के मलबे में दब गए। आनन-फानन में लोगों ने पास के पुलिस थाने में हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी आ गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

मृतकों की पहचान आकाश नागेश्वर बुराडे (25), तहसिन इसराइल शेख (30), अफसान शेख (32) के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान सौरभ चौधरी (25), विलास माने (50) और दीपक मेश्राम (23) के रूप में हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए गढ़चिरौली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Tags: Maharashtra News
Previous Post

प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

Next Post

एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में आ रही चुनौतियों के बारे में भी पूछा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
NDMA took information about the rescue

एनडीएमए ने लगातार दूसरे दिन की समीक्षा, रेस्क्यू में आ रही चुनौतियों के बारे में भी पूछा

यह भी पढ़ें

Gemstones

आपके ग्रहों के दोष को दूर करता हैं ये रत्न, इस तरह करें धारण

13/07/2024
massive fire

प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

13/04/2022
Dr Vijay Sinha

यूपी बैडमिंटन संघ के पूर्व सचिव और बेटा पॉक्सो एक्ट में दोषी, नाबालिग खिलाड़ियों का किया था शोषण

07/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version