• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी को “जान को खतरा” मामले में ट्विस्ट, वकील ने बिना सहमति दाखिल की थी अर्जी

Writer D by Writer D
14/08/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वकील ने गुरुवार को पुणे की एक अदालत से वो याचिका वापस ले ली, जिसमें हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के अनुयायियों से कांग्रेस नेता की जान को खतरा बताया गया था। दरअसल, राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने बुधवार को पुणे की एक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस अर्जी में ये दावा किया गया था कि सावरकर पर दिए बयान की वजह से कांग्रेस नेता की जान को खतरा है।

वकील मिलिंद पवार ने बताया कि अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दे दी है। बुधवार को, याचिका दायर करने के कुछ घंटों के बाद ही वकील ने कहा था कि यह अर्जी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सहमति के बिना दायर की गई थी और इसे वापस लिया जाएगा। वकील ने बुधवार देर शाम एक प्रेस रीलिज में कहा था कि उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से चर्चा किए बिना आवेदन का ड्राफ्ट तैयार किया और कांग्रेस नेता ने इस याचिका को दाखिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी के बाद अब इसको वापस ले लिया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

वकील पवार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से उस मानहानि मामले में पैरवी कर रहे हैं, जो विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने दायर किया है। यह मामला कांग्रेस नेता के सावरकर को लेकर दिए गए कुछ बयानों से जुड़ा है। इसी के बाद अब वकील ने शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर का जिक्र करते हुए अर्जी दायर की थी।

अर्जी में क्या कहा गया था?

पवार ने बुधवार को जो आवेदन दायर किया इसमें कहा गया था कि दायर शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर ने स्वीकार किया है कि वो महात्मा गांधी की हत्या के मुख्य आरोपी नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं। इसके अलावा, हिंदुत्व विषय पर संसदीय बहस के दौरान, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई, जो जनता को अच्छी तरह से पता है। इसके चलते, इसमें कोई संदेह नहीं है कि शिकायतकर्ता, उनके परदादा (गोडसे), विनायक सावरकर की विचारधारा से जुड़े लोग और सावरकर के कुछ अनुयायी जो वर्तमान में सत्ता में हैं, राहुल गांधी के प्रति दुश्मनी या नाराजगी रखते होंगे।

आगे कहा गया, शिकायतकर्ता के वंश से जुड़ी हिंसक इतिहास के मद्देनजर और मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, यह साफ, उचित और पर्याप्त आशंका है कि राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर की विचारधारा को मानने वाले व्यक्तियों की ओर से नुकसान, गलत फंसाने का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: National newspune courtrahul gandhi
Previous Post

मर्डर केस में एक्टर को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत

Next Post

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर का आरोपी है रणदीप मलिक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Lawrence Bishnoi gang shooter Randeep Malik arrested

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर का आरोपी है रणदीप मलिक

यह भी पढ़ें

The musician who gave her voice in Aashiqui 'film became corona infected

‘आशिकी’ फिल्म में अपनी आवाज़ देने वाले संगीतकार हुए कोरोना संक्रमित

19/04/2021
Suicide

प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने की सुसाइड

16/01/2023
illegal hemp recovered

डेढ़ किलो अवैध गांजा के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version