• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार…, लाल किले से प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Writer D by Writer D
15/08/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से आर्थिक विकास को गति देने, परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के साथ साथ साथ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

सेमीकंडक्टर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने याद दिलाया कि कैसे 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर कारखाने लगाने के प्रयास ‘शुरू में ही ख़त्म’ हो गये थे, जबकि दूसरे देश फल-फूल रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि भारत अब मिशन मोड पर है। इस साल के अंत तक देश अपनी पहली मेड इन इंडिया चिप लॉन्च कर देगा।

परमाणु ऊर्जा: वर्ष 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता दस गुना बढ़ जाएगी। अगले दो दशकों में परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दस गुना से अधिक बढ़ाने के भारत के मिशन के तहत 10 नये परमाणु रिएक्टरों पर काम चल रहा है।

जीएसटी सुधार – एक दिवाली उपहार: श्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिवाली पर अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का अनावरण किया जाएगा। इससे आवश्यक वस्तुओं पर कर कम हो जाएंगे और एमएसएमई, स्थानीय विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

10 ट्रिलियन डॉलर के भारत के लिए सुधार कार्य बल: प्रधानमंत्री ने अगली पीढ़ी के सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक समर्पित सुधार कार्य बल के गठन की घोषणा की। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना, लालफीताशाही को कम करना, शासन का आधुनिकीकरण करना और 2047 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ज़रूरतों के लिए तैयार करना है।

एक लाख करोड़ रुपए की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: प्रधानमंत्री ने एक लाख करोड़ रुपए की एक बड़ी रोज़गार योजना की शुरुआत की। इसके तहत नए रोज़गार वाले युवाओं को हर महीने पंद्रह हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य तीन करोड़ युवाओं को लाभान्वित करना है ताकि स्वतंत्र भारत से समृद्ध भारत तक सेतु मज़बूत हो।

हाई पावर डेमोग्राफी मिशन: प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकीय असंतुलन के खतरों पर चिंता जताई। उन्होंने इस चुनौती से निपटने के लिए एक हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने की घोषणा की ताकि भारत के नागरिकों की एकता, अखंडता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ऊर्जा स्वतंत्रता – समुद्र मंथन शुरू: श्री मोदी ने कहा कि भारत के बजट का एक बड़ा हिस्सा अभी भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस के आयात में जाता है। उन्होंने समुद्री संसाधनों के दोहन के लिए राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही सौर, हाइड्रोजन, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा में बड़े विस्तार की भी घोषणा की।

भारत में निर्मित जेट इंजन – एक राष्ट्रीय चुनौती : प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि जिस तरह हमने कोविड के दौरान टीके बनाए और डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई बनाया, उसी तरह हमें अपने जेट इंजनों के लिए भी खुद के जेट इंजन बनाने चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों और युवाओं से इसे चुनौती के रूप में लेने को कहा।

Tags: 79th Independence Daypm modired fort
Previous Post

मेरे देश की धरती प्यासी है, सिंधु के पानी पर भारत का हक: मोदी

Next Post

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक- मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Basnal
राजनीति

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन

06/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

Mission Shakti 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

06/10/2025
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन का प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ना: सविन बंसल

06/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

06/10/2025
Anand Bardhan inaugurated the 12th Scientific Assembly of IAHS
राजनीति

मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

06/10/2025
Next Post
CM Yogi hoisted the tricolor at his residence

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक- मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

baby rani-cm dhami

राज्यपाल बेबी रानी के विदाई समारोह में सीएम धामी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

12/09/2021
CM Yogi

दुनिया के लिए कौतुहल है यूपी की उपलब्धियां: सीएम योगी

16/01/2023
murder

महिला की गला रेतकर हत्या

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version