• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लौटे भारत, CM रेखा गुप्ता ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Writer D by Writer D
17/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) आज भारत लौट आए। उनकी वापसी पर एयरपोर्ट पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं मौजूद रहीं और उन्होंने शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर शुभांशु की पत्नी कामना शुक्ला और उनके बेटे भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर मौजूद समर्थकों और अधिकारियों ने तिरंगे झंडे लहराकर और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) देश का गौरव हैं और उनकी सेवा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षण पूरे देश के लिए गर्व का है।

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के लिए गौरव का क्षण! इसरो के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती को छू रहा है… माँ भारती के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) आज तड़के सुबह दिल्ली पहुँच रहे हैं। उनके साथ, समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी हैं, जो भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने पर नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

Tags: Shubhanshu Shukla
Previous Post

योगी सरकार की वित्तीय समावेशन नीति का दिख रहा बैंकों के जमा और ऋण दोनों पर असर

Next Post

अब खाना पकाने के तेल से उड़ान भरेगी फ्लाइट, हवाई यात्रा में नई क्रांति की तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
airplanes

अब खाना पकाने के तेल से उड़ान भरेगी फ्लाइट, हवाई यात्रा में नई क्रांति की तैयारी

यह भी पढ़ें

AAP is no longer a part of the India Alliance: Sanjay Singh

अब AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं, संजय सिंह ने कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल

18/07/2025
किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

स्व-व्यवसाय के लिए किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

19/02/2021
कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा Commotion in Karnataka Legislative Council

कर्नाटक विधान परिषद में डिप्टी चेयरमैन को कांग्रेस एमएलसी ने कुर्सी से हटाया, हंगामा जारी

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version