• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का आगाज, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
17/08/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejashwai Yadav

Tejashwai Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सासाराम | बिहार के सासाराम से रविवार को ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ (Matdata Adhikar Yatra) का बिगुल बज चुका है। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा के शुभारंभ पर राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwai Yadav) ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की भूमि है और भाजपा यहां से लोकतंत्र को मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा (Matdata Adhikar Yatra) इसलिए है ताकि हर बिहारी अपना मताधिकार इस्तेमाल कर सके।

तेजस्वी यादव (Tejashwai Yadav) ने कहा कि लालू प्रसाद और लोहिया हमेशा कहते रहे हैं कि ‘वोट का राज मतलब छोटे का राज’। भाजपा चुनाव आयोग से वो काम करवा रही है, जो वह खुद नहीं कर पा रही, यानी जनता से उसका अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन लोगों को अपने घर बुलाया, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया था और उनके साथ चाय पी।

राजद नेता ने कहा कि हम सबसे पहले राहुल गांधी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने बिहार से मतदाता अधिकार यात्रा (Matdata Adhikar Yatra) की शुरुआत की। संविधान ने गरीब से गरीब और ताकतवर से ताकतवर व्यक्ति को भी एक वोट का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से इसे छीनना चाहती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और महागठबंधन इसे समाप्त नहीं होने देगा।

तेजस्वी यादव (Tejashwai Yadav) ने आगे कहा कि बिहार के लोग भले गरीब हों, लेकिन गांव का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्च है। उन्होंने बिहार सरकार पर घोषणाओं की नकल का आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन ऐसी सरकार देगा, जिसमें बेरोजगारी खत्म होगी, उद्योग-धंधे लगेंगे, चिकित्सा व्यवस्था सुधरेगी, शिक्षा मजबूत होगी और कानून का राज स्थापित होगा।

इस जनसभा में मंच पर राहुल गांधी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। एक ही मंच पर विपक्षी दलों के इतने दिग्गज नेताओं का आना इस बात का संकेत है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन मतदाताओं को एकजुट करने और चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में है।

Tags: bihar newsmatdata adhikar yatraTejashwi Yadavvoter right yatra
Previous Post

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से की मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

Next Post

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

सरकार ने राज्य में बंद हो रहे निगमों को किया पुनिर्जीवित : नीतीश

09/08/2020
Lahore Bar Association flags

उत्तराखंड में मिले लाहौर बार एसोसिएशन के झंडे, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

31/12/2022
arrested

अष्टधातु की कीमती मूर्ति बताकर ठगी करने वाले सरगना समेत दो गिरफ्तार

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version