• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर थाने में महिला डांसरों ने लगाएं ठुमके, एसओ निलंबित

Writer D by Writer D
17/08/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Badalpur Police Station

Badalpur Police Station

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर थाने (Badalpur Police Station) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की संध्या पर थाने परिसर में पर गाना बजा, मुझे नौ लक्खा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने और महिला डांसरों ने ठुमके लगाए। आयोजन का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जांच करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर बदलापुर थाने (Badalpur Police Station) के एसओ अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार ने बताया कि थाने में डांस का कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की गई है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले भर में आकर्षक झांकियां और सजावट देखने को मिली थी। मंदिरों और चौक-चौराहों पर देर रात तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। वहीं, बदलापुर थाने (Badalpur Police Station) में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने माहौल को भक्ति से हटाकर मनोरंजन में बदल दिया।

देर रात तक थाने (Police Station) के भीतर तेज़ आवाज़ में डीजे बजता रहा और उसकी धुन पर बालाएं थिरकती रहीं। आसपास के लोग भी कुर्सी पर बैठ कर डांस का आनंद ले रहे थे। लग ही नहीं रहा था कि भक्ति संध्या है या शादी समारोह।

बालाओं के नाचने का वीडियो हुआ वायरल

थाने में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ तो लोग जुट गए। अलग-अलग गानों पर बालाएं नृत्य कला का प्रदर्शन करती रहीं। इसी दौरान किसी ने आयोजन का वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लोग सकते में आ गए कि आखिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की संध्या पर बदलापुर पुलिस ने ये कैसा आयोजन किया है।

एसपी ने किया निलंबित

बदलापुर थाने (Badalpur Police Station) में डीजे पर डांसर थिरकीं तो उसकी गूंज जौनपुर तक सुनाई दी। वीडियो एसपी डॉ कौस्तुभ के मोबाइल फोन पर भी पहुंचा। उन्होंने पहले तो वीडियो की सत्यता की जांच करवाई। जांचोपरांत मामला सही पाया गया तो थानेदार अरविंद कुमार पांडेय निलंबित कर दिए गए। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार ने बताया कि बदलापुर थाने में डांस का आयोजन किया गया था। एसओ को निलंबित किया गया है।

Tags: janupur news
Previous Post

अखिलेश यादव ने सपा की जम्मू-कश्मीर इकाई की भंग, जारी किया आधिकारिक पत्र

Next Post

सीएम धामी ने 220 चिकित्साधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने 220 चिकित्साधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना

यह भी पढ़ें

mayo-hospital

Mayo हॉस्पिटल के संचालक निदेशक पर केस दर्ज, रेट से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप

23/05/2021
Mayawati

प्रबुद्ध सम्मेलन में मायावती बोली- हर स्तर पर ब्राह्मणों का शोषण हुआ है

07/09/2021
Heena

बालों में पहली बार लगा रही है मेहंदी, जानें लगाने का सही तरीका

19/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version