• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अश्लील किताबें छापीं… माफिया वकील अखिलेश पर महिला कारोबारी के गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
19/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Akhilesh Dubey

Akhilesh Dubey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के माफिया वकील अखिलेश दुबे (Akhilesh Dubey) के गुनाहों की लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है। ताजा मामले में साकेत नगर निवासी एक महिला कारोबारी ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को तहरीर देकर दुबे और उसके गैंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में रंगदारी, मारपीट, लूटपाट, होटल कब्जाना और बदनाम करने के लिए अश्लील किताबें छपवाना तक शामिल है। शिकायत पर मामला एसआईटी को सौंपा गया है।

महिला कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2009 में उन्होंने अपने साथियों के साथ बारादेवी क्षेत्र में एक होटल लोन पर लिया था। इसकी भनक लगते ही अखिलेश दुबे (Akhilesh Dubey) ने संपर्क किया और होटल चलाने के एवज में दो लाख रुपये मासिक रंगदारी मांगी। शुरुआती महीनों में रकम दी गई, लेकिन बाद में आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर भुगतान रोकना पड़ा।

जनवरी 2010 में दुबे (Akhilesh Dubey)  अपने सहयोगियों के साथ होटल पहुंचा। आरोप है कि कर्मचारियों को धमकाकर भगा दिया गया और विरोध करने पर महिला कारोबारी से मारपीट कर गहने तक छीन लिए गए। इस घटना के बाद उनके कारोबारी साझेदार पीछे हट गए।

पीड़िता का कहना है कि दुबे ने न सिर्फ रंगदारी वसूली और होटल कब्जाया बल्कि सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए अश्लील और आपत्तिजनक बातें लिखी किताबें भी छपवाकर बांटीं। एक बैंक मैनेजर ने ऐसी किताब उन्हें दी थी, जिसे पढ़कर वे हैरान रह गईं।

परिवार द्वारा विरोध करने पर गैंग के लोगों ने बंदूक तानकर धमकाया। महिला का आरोप है कि दुबे ने मुकदमों में भी फंसाने की कोशिश की। 31 मई 2010 को किदवई नगर थाने से पेशी का नोटिस भेजा गया, जबकि उसी दिन उनकी शादी थी। अंततः डीजीपी से गुहार लगाने के बाद शादी हो पाई।

महिला का कहना है कि 2009 से 2011 के बीच गैंग ने करीब 50 लाख रुपये वसूले। शिकायतों के बावजूद दुबे पर सीधी कार्रवाई नहीं हुई। केवल उसके सहयोगी अजय निगम पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन विवेचना में दुबे का नाम हटा दिया गया। दबंगई और धमकियों के चलते उन्हें होटल बेचना पड़ा और 2013 तक पूरा परिवार प्रताड़ना झेलता रहा।

ऑपरेशन महाकाल से मिली हिम्मत

महिला ने बताया कि लंबे समय तक चुप रहने का कारण दुबे का नेटवर्क और डर था। लेकिन हाल ही में शुरू हुए “ऑपरेशन महाकाल” ने उन्हें हिम्मत दी और अब उन्होंने पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसआईटी को मामला सौंपे जाने के बाद अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच होगी। महिला को उम्मीद है कि इस बार दबंग अधिवक्ता और उसके गैंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी और वर्षों से चली आ रही पीड़ा का अंत होगा।

Tags: Akhilesh Dubeycrime newskanpur news
Previous Post

बारिश से मुंबई में हाहाकार, सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक सब डूबा; IMD ने जारी किया अलर्ट

Next Post

‘कान्हा’ की नगरी में यमुना का रौद्र रूप, डूब गया विश्राम घाट; प्रशसन अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Next Post
Yamuna water level in Mathura is at danger mark

'कान्हा' की नगरी में यमुना का रौद्र रूप, डूब गया विश्राम घाट; प्रशसन अलर्ट

यह भी पढ़ें

sanjay singh

संजय सिंह अस्पताल से तिहाड़ जेल किए गए शिफ्ट, आज शाम तक हो सकती है रिहाई

03/04/2024
modi-mamta

बंगाल: पीएम मोदी व शाह की आज सात चुनावी सभाएं, ममता भी करेंगी तीन रैलियां

12/04/2021
Chhath Puja

छठ के तीसरे व चौथे दिन ऐसे दें सूर्य देव को अर्घ्य, जानें मुहूर्त

07/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version