• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुध प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
20/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है, एक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर। कल यानी 20 अगस्त को भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि बुध प्रदोष व्रत करने से कुंडली में बुध ग्रह के दोष शांति होते हैं और व्रती की सभी समस्याएं भी दूर होती हैं।

बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat) 2025

पंचांग के अनुसार, भादो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 अगस्त को दोपहर 1:58 मिनट से शुरू होकर 21 अगस्त को दोपहर 12:44 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 20 अगस्त को प्रदोष व्रत रखना शुभ रहेगा।

बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पूजा टाइम

बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)पर महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अगस्त को शाम 6:56 मिनट से रात 9:07 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप महादेव की आराधना कर सकते हैं। 20 अगस्त को राहुकाल दोपहर 12:24 मिनट से लेकर दोपहर 2:02 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए।

प्रदोष काल 2025

बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat) पर प्रदोष काल शाम 6:56 मिनट से रात 9:07 मिनट तक है। इस दौरान पूजा और कथा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। शाम के समय पूजा के बाद बुध प्रदोष व्रत कथा सुनें और आरती करें।

बुध प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुधवार का दिन पड़ने से प्रदोष व्रत का संबंध भगवान शिव के साथ उनके पुत्र गणपति से जुड़ जाता है। कहते हैं कि बुध प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, सभी पाप नष्ट होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी माना गया है।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की पूजा कैसे करें?

– प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें।
– पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़कें और शिव-पार्वती की प्रतिमा रखें।
– फिर कुश के आसन पर बैठकर भगवान शिव और गणपति की पूजा करें।
– भगवान शिव को दूध, जल, दही, शहद, घी से स्नान कराएं।
– फिर उन्हें बेलपत्र, फूल, इत्र, जौं, गेहूं, काला तिल आदि चढ़ाएं।
– इसके बाद धूप और दीप जलाकर विधिवत पूजा करें।
– गणपति बप्पा को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें सिंदूर-घी का तिलक लगाएं।
– बप्पा को तिलक लगाने के बाद दूर्वा, मोदक, सुपारी-पान और फूल चढ़ाएं।
– विधि-विधान से पूजा कर ‘ओम गं गणपते नम:’ और ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

Tags: budh pradoshpradosh vrat
Previous Post

इस दिशा में कभी न लगाएं मनी प्लांट, हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

धनतेरस पर ही नहीं इस दिन खरीदें नया वाहन, मिलेगी भगवान की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

100 टन कृषि कचरे से बनाया टेक्सटाइल फाइबर, अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगा यूपी का हेम्प

28/09/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

28/09/2026
Main Slider

UPITS में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर जोर, 28 से 30 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन कवच

28/09/2026
Main Slider

नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

28/09/2026
Main Slider

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

28/09/2026
Next Post
Vishwakarma Puja

धनतेरस पर ही नहीं इस दिन खरीदें नया वाहन, मिलेगी भगवान की कृपा

यह भी पढ़ें

KYC Campaign

UPPCL के केवाईसी अभियान में जुड़े एक करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर

16/02/2023

Esha Gupta की तस्वीरों ने मचाया तहलका, फैंस ने किए कमेंट

11/10/2021
Mathura Peda

मथुरा के पेड़े खाने को है बेकरार, घर पर ऐसे करें तैयार

25/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version