• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरी हत्या हुई तो उसका जिम्मेदार…, पूजा पाल ने चिट्ठी लिखकर कही ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
23/08/2025
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, राजनीति
0
Pooja Pal

Pooja Pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि मेरी हत्या होती है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे।

पूजा पाल (Pooja Pal) ने अपनी चिट्ठी में उल्लेख किया है कि उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। उनके पति की हत्या के दोषियों को सजा मिल चुकी है। उन्होंने लिखा, मैंने अपना वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। अब मुझे मौत भी मिले तो भी गर्व ही होगा।

पत्र के अंतिम हिस्से में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि अखिलेश यादव ने उन्हें बीच रास्ते में अपमानित करके छोड़ दिया है। इस कारण समाजवादी पार्टी के अपराधी समर्थकों का मनोबल काफी बढ़ गया है और ठीक वैसे ही जैसे उनके पति की हत्या हुई थी, वैसे ही उनकी हत्या भी हो सकती है।

पूजा पाल (Pooja Pal)  ने पत्र में कहा, यदि ऐसा होता है तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या की वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को ही माना जाए।

कौन हैं पूजा पाल (Pooja Pal) ?

पूजा पाल (Pooja Pal) की शादी 16 जनवरी 2005 को राजू पाल से हुई थी। राजू इलाहाबाद (पश्चिमी) विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। शादी के महज 9 दिन बाद 25 जनवरी 2005 को राजू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह हत्या इलाहाबाद की सियासत में भूचाल लाने वाली घटना थी।

पूजा पाल (Pooja Pal) ने अपने पति की हत्या के बाद अतीक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसके चलते वो ‘अतीक गैंग से लोहा लेने वाली’ नेता के रूप में उभरीं।

पति की हत्या के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। उसके बाद 2007 और 2012 में इलाहाबाद शहर (पश्चिम) से BSP से विधायक चुनी गईं। हालांकि 2017 में वे हार गईं। बाद में 2022 में सपा के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से विधायक बनीं।

Tags: akhilesh yadavKaushambi Newspooja palup news
Previous Post

ICSI ने CS दिसंबर का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल किया जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Next Post

मंत्री पुत्र को प्रोटोकॉल देना मुख्य सचिव को पड़ा भरी, पद से हटाए गए आनंद कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
Swatantra Dev-Abhishek Singh

मंत्री पुत्र को प्रोटोकॉल देना मुख्य सचिव को पड़ा भरी, पद से हटाए गए आनंद कुमार

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत लाभार्थियों को सौंपे ई-प्रापर्टी के दस्तावेज

06/10/2021
Rajshree Chaudhary Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री को पुलिस ने लिया हिरासत

08/08/2022
CM Dhami

प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगी राज्य सरकार: सीएम धामी

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version