• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परवरिश, परिवेश एवं शिक्षा पर निर्भर करता है बच्चे का भविष्य: चांदनी शाही

Writer D by Writer D
27/08/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, शिक्षा
0
Science exhibition and art organized at HP Children Academy

Science exhibition and art organized at HP Children Academy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी (HP Children Academy) सहारा स्टेट्स ब्रांच में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला और शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला और शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अनन्य प्रताप शाही एवं चाँदनी शाही द्वारा किया गया
इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल तैयार किए और उन्हें आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। उनके नवाचार और रचनात्मकता ने प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा दी।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास व कौशल का विकास करना था। बच्चों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रयोगों, पर्यावरण संरक्षण, अंतरिक्ष, ऊर्जा स्रोत और आधुनिक तकनीकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रकला, हस्तशिल्प और अन्य रचनात्मक कृतियाँ प्रदर्शित कीं।

कार्यक्रम में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। बच्चों की मेहनत और प्रस्तुतिकरण देखकर सभी अभिभावक गर्वित महसूस कर रहे थे। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडलों का चयन किया गया है। इन विजेताओं को 26 अगस्त को साहित्यिक सप्ताह के समापन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे।

गौरतलब है कि 26 अगस्त संस्थान में हर वर्ष संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विद्यालय के दिवंगत निदेशक डॉ. तेज प्रताप शाही की जयंती है।

इस अवसर पर एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइन्स ब्रांच के निदेशक अनन्य प्रताप शाही ने कहा कि भले ही संस्थापक डॉ. तेज प्रताप शाही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनके आदर्श और संस्थान के लिए बनाई गई दिशा आज भी सभी के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। विद्यालय परिवार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए उन्हीं मानकों को बनाए रखने का संकल्प दोहराता है।

अपने संबोधन में सहारा स्टेट ब्रांच की डायरेक्टर चांदनी शाही ने कहा कि कोई भी बच्चा कल कैसा बनेगा ये उसके वर्तमान परिवेश, शिक्षा और परवरिश पर निर्भर करता है, इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दोनों ब्रांच के निदेशकों सहित स्कूल की प्रिंसिपल दामिनी मेहता ने किया। इस अवसर पर एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइन ब्रांच के निदेशक अनन्य प्रताप शाही और सहारा स्टेट ब्रांच की डायरेक्टर चांदनी शाही सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह के साथ हुआ।

Tags: gorakhpur newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने वैष्णो देवी यात्रा में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Next Post

आसाराम को लगा बड़ा झटका, सेंट्रल जेल में एक बार फिर करना होगा सरेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.
शिक्षा

RO-ARO के 428 पदों पर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Next Post
Asaram Bapu

आसाराम को लगा बड़ा झटका, सेंट्रल जेल में एक बार फिर करना होगा सरेंडर

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

खेत में मिला युवक का शव

28/06/2023
PM Modi

काशी में PM का होगा भव्य स्वागत, कश्मीर और कन्याकुमारी से आए 200 क्विंटल फूल

30/11/2020
Corona exploded at TV actress Divyanka Tripathi's house

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

17/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version