• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिथौरागढ़: लैंडस्लाइड से बंद हुई NHPC पावर हाउस की टनल, 19 मजदूर फंसे

Writer D by Writer D
31/08/2025
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
NHPC power house tunnel

NHPC power house tunnel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) – जिले के धारचूला क्षेत्र में भूस्खलन (Landslide) के चलते बड़ा हादसा हो गया। ऐलागाड़ स्थित NHPC पावर हाउस की टनल का मुहाना भारी मलबे और पत्थरों से बंद हो गया।

टनल का मुहाना बंद होने से उसके अंदर काम कर रहे कुल 19 मजदूर फंस गए। राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया और लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है।

अब तक बचाव दल ने आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं 11 मजदूर अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।

भारी मलबा और पत्थर हटाने में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को ऐलागाड़ में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया। इससे भारी मात्रा में मलबा और पत्थर NHPC की टनल के मुहाने पर जमा हो गया। टनल के मुहाने पर मलबा जमा होने से उसके अंदर काम कर रहे 19 मजदूर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने जाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

डीएम विनोद गोस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूस्खलन (Landslide) होने से टनल का मुहाना बंद हो गया था, जिससे 19 मजदूर उसके अंदर फंस गए थे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। सुरंग के मुहाने से मलबा हटाने का काम पूरा हो गया है। इमरजेंसी शाफ्ट एरिया से भी मलबा हटाया जा रहा है। अब तक आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी बचे 11 मजदूर भी सुरक्षित हैं और उनसे लगातार संपर्क बना हुआ है। जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य बचाव दल स्थिति से निपटने और टनल के अंदर फंसे 11 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

टनल के अंदर 11 मजदूर फंसे

धारचूला के एडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि धौलीगंगा पावर हाउस को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में टलन के अंदर मजदूर फंस गए हैं जिन्हें बार निकलाने का प्रयास किया जा रहा है। टनल के मुहाने पर बार- बार मलबा आ जाने से परेशानी हो रही है। पर्याप्त मशीनरी और सीआईएसएफ, एनडीआरफ की टीम तैनात है।

Tags: landslideNHPC Power HouseUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आमजन से अपील- पहले हेलमेट, बाद में ईंधन

Next Post

मायावती के करीबी मुश्किलों में घिरे, अवैध खनन मामले में हुआ ये बड़ा खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Umashankar Singh

मायावती के करीबी मुश्किलों में घिरे, अवैध खनन मामले में हुआ ये बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में कोरोना

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.12 लाख के पार, 2.39 लाख से ज्यादा रोगमुक्त

13/09/2020
Deepotsav

रामनगरी में एक बार फिर दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड, जलेंगे 14.50 लाख दीप

19/08/2022
schools

योगी सरकार के प्रयासों से स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ मिला रोशनी का अधिकार

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version