BusinessMain Slider

गोल्ड रेट ने तोड़ दिए अपने सारे पुराने रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार

देश में सोने और चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड रेट (Gold Rate) ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। एक सितंबर को सोना और चांदी अपने आलटाइम हाई पर पहुंच गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) 5,678 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,17,572 रुपए थी। सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में तेजी आने की वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, सितंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती उम्मीदें और ट्रंप टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताएं रही हैं।

जानकारों कहना है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते भू-राजनैतिक तनाव के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 28,630 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 37,233 रुपए बढ़कर 1,23,250 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (Gold Rate) 

दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,030 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 97,200 रुपये

मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,8800 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 97,050 रुपये

कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,880 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 97,050 रुपये

चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,880 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 97,050 रुपये

Related Articles

Back to top button