• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पशु तस्करों ने की छात्र की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में आक्रोश

Writer D by Writer D
16/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पशु तस्करों ने एक छात्र की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। अपराधियों ने उसे मुंह में गोली मारी थी। यही नहीं, सिर ईंट से कूच दिया था। वह NEET की तैयारी कर रहा था। मृतक का नाम दीपक गुप्ता है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसके शव को गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। गांववालों ने ने विरोध में सड़क जाम कर दिया है।

घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के मऊआचापी गांव की है। सोमवार रात करीब 10 से 15 की संख्या में पशु तस्कर तीन गाड़ियों से गांव पहुंचे। तस्कर दीपक गुप्ता के गोदाम के शटर को तोड़ने का प्रयास करने लगे। उसी समय दीपक का छोटा भाई, जो पास में ही ट्रेवल्स का ऑफिस चलाता है, वहां मौजूद था। उसने तुरंत दीपक को सूचना दी कि कई लोग गाड़ियों से आए हैं और गोदाम का शटर पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही दीपक, जो घर पर था, स्कूटी से गोदाम की ओर निकल पड़ा। गोदाम उसके घर से महज आधा किलोमीटर दूर था। इस बीच उसका भाई भी गांव के करीब 10-15 लोगों को लेकर वहां पहुंच गया।

ग्रामीणों और तस्करों के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति बिगड़ते देख तस्करों ने दीपक को पकड़ लिया और उसे डीसीएम गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या (Murder) कर शव को करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया। कुछ घंटों बाद जब ग्रामीणों और परिजनों ने तलाश शुरू की तो दीपक का खून से लथपथ शव मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तस्करों की एक गाड़ी पकड़ ली और उसमें आग लगा दी। वहीं, एक पशु तस्कर को पकड़कर जमकर पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। इस दौरान हालात काबू करने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बीच बचाव करते समय एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थानेदार को चोटें आईं। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया। तस्करों की गाड़ी से दो से तीन मवेशी भी बरामद किए गए हैं।

मंगलवार सुबह जैसे ही दीपक की मौत की खबर पूरे इलाके में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी को तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

दीपक की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है। परिजन और गांव के लोग रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपी पशु तस्करों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार तस्करों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Tags: crime newsgorakhpur newsup news
Previous Post

देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, बहे होटल, डूब गए मंदिर

Next Post

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
ICC rejects PCB's demand to remove match referee

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

यह भी पढ़ें

kartik purnima

जानें देवों की दिवाली है कार्तिक पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और महत्व

10/11/2021
oxygen from abroad

विदेश से ऑक्सीजन मंगाने की तैयारी, वायुसेना के विमान करेंगे मदद

22/04/2021

एलिसा की रिकॉर्ड पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता वर्ल्ड कप

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version