• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी हुई शर्मसार! गेस्ट हाउस में देह व्यापार, 11 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/09/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Sex Racket

Sex Racket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिले में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज स्थित खीर गली में मोहल्ले के लोगों ने रानी सती गेस्ट हाउस पर खुद छापा मार दिया। बताया जा रहा है कि यहां बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से देह व्यापार (Sex Racket) का धंधा चल रहा था, जिससे तंग आकर मोहल्ले के लोगों ने मीडिया को बुलाया और गेस्ट हाउस के एक-एक कमरे की तलाशी ली।

गेस्ट हाउस के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में एक दर्जन से अधिक महिलाएं दिखीं। उन्हें देखने के बाद मोहल्ले वालों ने कमरे को बाहर से बंद कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद सीओ शैलेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी महिलाओं को पुलिस वैन में बैठाकर थाने ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कि गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर है और बीते 15 सालों से यहां देह व्यापार (Sex Racket) का धंधा खुलेआम चल रहा था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश था। लोगों ने कहा कि हमारे घरों में बहू-बेटियां हैं और इस माहौल के कारण घर से बाहर निकलने में भी हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। कल बहुत ज्यादा हो गया। सभी मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो कर एक साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलने मौके पर पहुंचे एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि कल देर रात हमें कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज इलाके से जानकारी मिली कि एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य संचालित हो रहा है, जहां देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद सीओ शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल समेत तीन पुरुष और 11 महिलाओं को हिरासत में लिया।

उन्होंने आगे बताया कि एक लाख रुपए भी मौके से बरामद हुए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ महिलाएं अयोध्या के आसपास के जिलों की भी इसमें शामिल हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये देह व्यापार फतेहगंज चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था।

Tags: ayodhya newscrime newsSex racket
Previous Post

एकलव्य स्कूलों में निकली बंपर भर्तियां, इस डेट तक करें आवेदन

Next Post

आपदा से जूझ रहे प्रदेश के लिए मां धारी देवी से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी, भावुक हुए श्रद्धालु

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
CM Dhami offered prayers at the temple of Maa Dhari Devi

आपदा से जूझ रहे प्रदेश के लिए मां धारी देवी से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी, भावुक हुए श्रद्धालु

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

कार्यक्रम से लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने गाड़ी रुकवाकर बच्चों से की मुलाकात

11/04/2025
KK

अंतिम सफर पर निकले सिंगर केके, बेटी तमारा ने लिखा- लव यू फॉरएवर डैड

02/06/2022
CM Yogi

पहले किसान केवल एक-दो फसल तक सीमित रहता था, आज मक्का उत्पादन करके भी कमा रहा मुनाफाः योगी

08/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version