• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है, उन्हें बेहतर मंच मिलना: बंशीधर तिवारी

Writer D by Writer D
25/09/2025
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Acting Workshop

Acting Workshop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में गुरुवार को नेक्स्ट लेवल एवं संभव कला मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला (Acting Workshop) का महानिदेशक सूचना एवं सी.ई.ओ. उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी, सुप्रसिद्ध कस्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर पराग मेहता, अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना एवं नोडल अधिकारी फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। उत्तराखण्ड आगमन पर श्री बंशीधर तिवारी द्वारा कस्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर पराग मेहता को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यशाला (Acting Workshop) को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सी.ई.ओ. उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन का ही परिणाम है कि आज राज्य में फिल्म शूटिंग और फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशों के अनुसार नई फिल्म नीति लागू की गई है, जो अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनुदान धनराशि ज्यादा दी जा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है, उन्हें बेहतर मंच मिलना। श्री तिवारी ने कहा कि फिल्म विकास परिषद द्वारा अभिनव पहल करते हुए इस प्रकार की कार्यशाला (Acting Workshop) की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कस्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पराग मेहता के अनुभवों का लाभ हमारे स्थानीय कलाकारों को मिलेगा। उन्होंने श्री मेहता से अपेक्षा की कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाय।

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कस्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पराग मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड काफी खूबसूरत है। शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थान है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि बॉलीवुड से अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो। अधिक फिल्म उत्तराखण्ड में आयेगी, तो स्थानीय कलाकारों को अवसर भी मिलेंगे। श्री मेहता ने राज्य सरकार को कार्यशाला के आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना ने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग को अनुकूल वातावरण मिले, इसके लिए उद्योग विभाग तत्पर है। उन्होने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम सुलभ और सरल बनाया गया है।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति को लेकर आज राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। नई फिल्म नीति को काफी आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में स्थानीय कलाकारों के अधिक से अधिक अवसर मिले, इसके लिए फिल्म नीति में अनुदान के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। हमारी स्थानीय प्रतिभाओं एवं कलाकारों को निखारने में यह कार्यशाला सहायक होगी।

कार्यक्रम का संचालन संभव कला मंच के अभिषेक मैंदोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेक्स्ट लेवल से संजय बिष्ट, रजत कुमार, नियो फरर्स्वाण, संभव कला मंच से अनुराग जोशी, देवशाली, सुधीर, कुणाल शमशेर मल्ला आदि उपस्थित थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

रोड कनेक्टिविटी परियोजना तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा: मुख्यमंत्री

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Savin Bansal

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

यह भी पढ़ें

yogi-maithani

CM योगी से मिले विधायक मैथानी, सीटीआई नहर के सौंदर्यीकरण का किया अनुरोध

19/07/2021

UAE से लखनऊ आ रही फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बच पाई मरीज की जान

02/03/2021
CM Yogi

कंबल ना खरीदने पर तीन जिलों के डीएम से जवाब-तलब

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version