• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ICU बना ‘मयखाना’, वार्ड के अंदर मरीज व तीमारदार शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Patient and attendant arrested for drinking alcohol in ICU

Patient and attendant arrested for drinking alcohol in ICU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड (ICU) उस समय हड़कंप मच गया जब गंभीर हालत में भर्ती एक मरीज और उसके दो तीमारदारों को ICU वार्ड के अंदर शराब (Alcohal) पीते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील और गंभीर माहौल को शर्मसार करने वाली इस हरकत ने जहां मरीजों और परिजनों में हड़कंप मचा दिया। वहीं इस घटना ने पूरे मेडिकल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ICU वार्ड में एक एक्सीडेंटल मरीज भर्ती हुआ था। इलाज के नाम पर जहां उसे जिंदगी बचाने की दवा और देखभाल मिलनी चाहिए थी लेकिन वहीं मरीज अपने ही दो तीमारदारों के साथ शराब (Alcohal)  पीने की जुगाड़ कर बैठा। वार्ड के बीचों-बीच पहले तो बोतलें खुलीं, गिलास टकराए और अस्पताल की हवा में दवाइयों की जगह शराब की गंध फैल गई।

एक गार्ड ने जानकारी देते हुए बताया जब यह नजारा उसकी नजरों में आया तो उसने तुरंत कार्रवाई की। मरीज और उसके दोनों तीमारदारों को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उस दौरान वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन यह देख हैरान रह गए। गार्ड ने तीनों को दबोचकर अपने आला अधिकारियों के सामने पेश किया। तलाशी में उनके पास से शराब (Alcohal)  की बोतलें, खैनी और अन्य नशे का सामान भी बरामद हुआ।

पूरी घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों तीमारदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि मरीज को उसकी हालत को देखते हुए ICU में ही रखा गया। पुलिस ने मौके से बरामद शराब और सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ। सचिन माहौर ने इस पूरे प्रकरण की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस बात की जांच भी कर रहा है कि आखिर अस्पताल परिसर में शराब कैसे पहुंची।

Tags: Jhansi Medical CollegeJhansi news
Previous Post

खौलते दूध के बर्तन में गिरी 17 महीने की मासूम, दर्दनाक मौत

Next Post

साफ-सुथरे आधुनिक देहरादून की ओर कदम, सीएम धामी ने स्मार्ट तकनीक पहल की सराहना की

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
CM Dhami flagged off the vacuum-based road sweeping machine

साफ-सुथरे आधुनिक देहरादून की ओर कदम, सीएम धामी ने स्मार्ट तकनीक पहल की सराहना की

यह भी पढ़ें

Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने पहले ही साल चढ़ावे के सभी रिकॉर्ड तोड़े, सोने-चांदी से भरा बाब का दरबार

13/12/2022
attacked on bus

विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका, आठ की मौत, भूकंप की तरह थे झटके

22/01/2021

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version