• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में स्विगी से मंगाया पनीर रोल आया चिकन, टूट गया सपा नेता का 23 साल का तप

Writer D by Writer D
28/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav

Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सपा नेता (Amit Yadav) को ऑनलाइन फूड डिलेवरी ऐप स्विगी (Swiggy App) से वेज रोल के ऑर्डर पर चिकन रोल दे दिया गया। नवरात्रि में इस तरह से आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले शहर के नामचीन रेस्टोरेंट तंदूरी दरबार के इस कारनामे से उपभोक्ता काफ़ी खफा है। उन्होंने इसके खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत की है। दो पनीर रोल की जगह रेस्टोरेंट द्वारा एक पनीर और एक चिकन रोल भेज दिया गया था।

दरअसल पूरा मामला लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित हुसैनाबाद का है। समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव (Amit Yadav) ने स्विगी ऐप से पनीर रोल का ऑर्डर दिया था। ये ऑर्डर शहर के नामचीन रेस्टोरेंट तंदूरी दरबार से किया गया था। लेकिन अमित के साथ ऐसी लापरवाही हुई जिससे उनकी 23 साल की तपस्या भंग हो गई। इसको लेकर उनका पूरा परिवार आहत है। तंदूरी दरबार रेस्टोरेंट से उन्हें दो पनीर रोल की जगह एक पनीर और एक चिकन रोल भेज दिया गया।

अमित यादव ने बताया कि उन्होंने बेटे अरिहंत के कहने पर शुक्रवार की दोपहर स्विगी ऐप से 2 पनीर रोल ऑर्डर किए थे। इसके लिए उन्होंने 150 रु का पेमेंट भी किया। लेकिन जब उन्हें ऑर्डर मिल तो उसे खोलते ही चौक गए। दो पनीर रोल की जगह उन्हें एक पनीर और एक चिकन रोल भेज दिया गया था।

23 सालों की तपस्या हुई भंग

पीड़ित ने बताया कि 23 साल पहले उन्होंने मां के कहने पर मांसाहारी भोजन का त्याग कर दिया था। मां की बात मानते हुए अमित का पूरा परिवार शाकाहारी और सात्विक जीवन जीने लगा। शुक्रवार को स्विगी ऐप से ऑर्डर की डिलेवरी होने पर जैसे ही उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें एक पनीर रोल और एक चिकन रोल निकाला। चिकन रोल अमित के हिस्से जबकि पनीर रोल उनके बेटे के हिस्से आया। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर स्विगी ने केवल एक रोल के पैसे वापस करते हुए इस गलती के लिए माफी मांगकर आगे से ऐसी गलती न होने की बात कही है।

पीड़ित अमित यादव ने बताया कि स्विगी द्वारा नवरात्रि जैसे पावन समय में इस तरह से लापरवाही पूर्वक चिकन रोल की डिलेवरी करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इसके लिए उनका पूरा परिवार काफी दुःखी है। उन्होंने इसके लिए उपभोक्ता फोरम में शिकायत की है। अमित ने कहा कि नवरात्रि के समय सड़क के किनारे अंडा बेचने वालों का ठेला तक हटा दिया जाता है लेकिन बड़ी कंपनियां और होटल वाले खुलेआम आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags: Jaunpur news
Previous Post

मेरा मन अत्यंत भारीपन से भर गया…, विजय ने हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों के लिए किया सहायता राशि का ऐलान

Next Post

Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने मारी बाजी, इस एक्ट्रेस के सिर सजेगा ‘ताज’

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Filmfare Awards

Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने मारी बाजी, इस एक्ट्रेस के सिर सजेगा 'ताज'

यह भी पढ़ें

Naxalites

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

26/04/2023
AK Sharma pulled the 'Swachhata Rath'

प्रयागराज बनेगा विश्व का भव्य और विलक्षण नगर: एके शर्मा

08/01/2025
अटल बिहारी वाजपाई

दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह में अटल जी को करेगी नमन

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version