• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौलाना तौकीर रजा का दामाद अरेस्‍ट, प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Writer D by Writer D
30/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Tauqeer Raza's son-in-law Mohsin Raza arrested

Tauqeer Raza's son-in-law Mohsin Raza arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। बरेली हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी है। मंगलवार को पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। अभी मोहसिन (Mohsin Raza) के गैराज को गिराया गया है। वहीं पुलिस ने मोहसिन रजा को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोप है कि जब पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो मोहसिन रजा ने बदसलूकी करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मोहसिन (Mohsin Raza) को गिरफ्तार कर लिया।

समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा और मोहसिन रजा दोनों दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मन्नानी मियां, जो मौलाना तौकीर रजा के भाई हैं, उनके दामाद हैं। आरोप है कि नाले की जमीन पर कब्जा करके यह गैराज बनाया गया था। ओमान रजा बरेली हिंसा का आरोपी है। फिलहाल वह अभी फरार है।

सुरखा बानखाना में मोहसिन रजा (Mohsin Raza) की कोठी

बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना में मोहसिन रजा (Mohsin Raza) की कोठी है। शुरुआत में लगा कि पुलिस मोहसिन की कोठी पर बुलडोजर चलाने पहुंची है। कोठी के बगल में ही मोहसिन का एक गैराज है। इसी गैराज में बिना बिजली कनेक्शन से गाड़ियों को चार्ज किया जा रहा था। साथ ही यह गैराज नाले की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था।

गैराज पर चलाया गया बुलडोजर

बुलडोजर और पुलिस को देखकर मोहसिन (Mohsin Raza) ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने कुछ देर तक तो मोहसिन को समझाया, लेकिन फिर भी नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गैराज पर बुलडोजर चलाया गया। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद है और बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई जारी है।

‘I Love Muhammad‘ पर हुआ था बवाल

बरेली में ‘I Love Muhammad‘ को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उपद्रव के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तौकीर रजा के बेहद करीबी और आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां भी पुलिस की गिरफ्त में है।

Tags: bareiley hinsa
Previous Post

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की महानिशा पूजा, कल करेंगे कन्या पूजन

Next Post

मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने बताई एक्टर की ख्वाहिश

11/08/2020
money

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
CM Nayab Singh

हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता, जनता करेगी कांग्रेस का सूपड़ा साफः नायब सिंह सैनी

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version